वाराणसी कैंट रेलवे पुलिस ने पंजाब मेल में पकड़ा 500-तोता:अमेठी से पश्चिमी बंगाल ले जा रहे थे तस्कर,वन विभाग ने कराया मुकदमा

वाराणसी कैंट रेलवे पुलिस ने पंजाब मेल में पकड़ा 500-तोता:अमेठी से पश्चिमी बंगाल ले जा रहे थे तस्कर,वन विभाग ने कराया मुकदमा

वाराणसी के कैंट जीआरपी और आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी के एक संगठित प्रयास को नाकाम कर दिया। संयुक्त अभियान के दौरान पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 400 जंगली तोते बरामद किए गए। ये तोते अवैध रूप से तस्करी कर अमेठी से पश्चिम बंगाल के बर्धमान ले जाए जा रहे थे। संस्था के सूचना पर चलाया गया चेकिंग अभियान जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी संस्था बर्ड लाइफ से सूचना मिली थी कि एक तस्कर बड़ी संख्या में जंगली तोतों को ट्रेन के माध्यम से पश्चिम बंगाल ले जाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पंजाब मेल के एक कोच में संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से बोरों और पिंजरों में बंद 400 जंगली तोते बरामद किए गए। सभी तोते जीवित थे, लेकिन तंग और अमानवीय हालत में रखे गए थे। पकड़ा गया युवक पश्चिम बंगाल का पकड़े गए तस्कर की पहचान मोहम्मद जाहिद, निवासी बर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अमेठी से तोतों की खेप लेकर बर्धमान जा रहा था, जहां इन्हें अवैध रूप से बेचा जाना था। सभी तोते वन विभाग को दिए गए जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद किए गए सभी तोते जंगली प्रजाति के हैं, जिनका व्यापार और परिवहन कानूनन अपराध है। मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तोतों की प्रजाति, स्वास्थ्य और तस्करी से जुड़े पहलुओं की गहन जांच शुरू की। वन विभाग की ओर से तस्कर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद तोतों को सुरक्षित स्थान पर भेजने और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *