फिल्म निर्माण के नाम पर 20 लाख रुपए हड़पने पर कानपुर कोर्ट ने फिल्म डायरेक्टर को 2 साल कैद व 34 लाख अर्थदंड की सजा सुनाई है। वर्ष 2015 से 2018 तक फिल्म डायरेक्टर ने पीड़ित से 20 लाख रुपए वसूले थे। दबाव बनाने पर दोषी ने पीड़ित को चेक दी थी, जो बाउंस हो गई थी। तौफीक अहमद के मुताबिक मुंबई प्रवास के दौरान वह मुंबई के जवाहर नगर निवासी फिल्म डायरेक्टर राकेश काकरिया के संपर्क में आए थे। उसके बाद से राकेश का उनके घर आना जाना शुरू हो गया। बताया था कि हिंदी फिल्म संताप के निर्माण के लिए राकेश के कहने पर उन्होंने वर्ष 2015 से 2018 तक 20 लाख रुपए दिए थे। राकेश ने कहा था फाइनेंसर के मिलने पर पैसा वापस कर देंगे और फिल्म में होने वाली कमाई में भी लाभ देंगे। इस राशि के एवज में राकेश काकरिया ने ने तौफीक को जो चेक दी वह बाउंस हो गई थी। जिस पर तौफीक ने वर्ष 2018 में राकेश के खिलाफ कानपुर की कोर्ट में चेक बाउंस का मुकदमा दाखिल किया। उनके द्वारा दाखिल साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने राकेश को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।


