गोरखपुर के रोटरी क्लब मिडटाउन की पहल:40 लोगों की आंखों में लौटी रोशनी, ‘प्रोजेक्ट दृष्टि’ के तहत कराया मोतियाबिंद ऑपरेशन

गोरखपुर के रोटरी क्लब मिडटाउन की पहल:40 लोगों की आंखों में लौटी रोशनी, ‘प्रोजेक्ट दृष्टि’ के तहत कराया मोतियाबिंद ऑपरेशन

गोरखपुर में रोटरी क्लब मिडटाउन ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। क्लब की ओर से ‘प्रोजेक्ट दृष्टि’ के तहत से उन 40 बुजुर्गों के जीवन में रोशनी लाया गया है, जो मोतियाबिंद के कारण धुंधली दृष्टि या अंधेपन की समस्या से जूझ रहे थे। डॉ. पराग अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में इन सभी मरीजों का निशुल्क और सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद जब मरीजों की आंखों से पट्टी हटी, तो उनके चेहरों पर खिली मुस्कान ने इस आयोजन की सार्थकता को बयां कर दिया। डॉक्टर पराग अग्रवाल का मानवीय प्रयास
प्रोजेक्ट दृष्टि के तहत आयोजित इस विशेष अभियान में रोटेरियन डॉ. पराग अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ पूरी तन्मयता से कार्य किया। उन्होंने न केवल 40 सफल ऑपरेशन किए, बल्कि मरीजों को ऑपरेशन के बाद की सावधानियों और देखभाल के बारे में भी विस्तार से समझाया। इन सेवादारों का रहा सराहनीय योगदान इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में रोटरी परिवार के सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान रो. अमरीश अग्रवाल, रो. आनंद जैन, रो. अशोक मोदी, रो. पीयूष राधा सराफ, रो. जगदीश आनंद, रो. मनीष गोयल, रो. रवि खेमका और रो. रौनक गोयल ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, महिला सदस्यों में रो. रेनू कंदोई, नीलम अनंत अग्रवाल, उमा अग्रवाल और रोली अग्रवाल ने मरीजों के पंजीकरण, उनके ठहरने और देखभाल में अपना महत्वपूर्ण समय और श्रम दान किया। भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे प्रकल्प
सफल ऑपरेशनों के बाद क्लब की अध्यक्ष रो. अल्पना जैन और सचिव रो. शिखा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष अल्पना जैन ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। रोटरी क्लब मिडटाउन सेवा के ऐसे कार्यों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखेगा।” सचिव शिखा जैन ने डॉक्टर पराग अग्रवाल और सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सबकी एकजुटता से ही इतने बड़े लक्ष्य को प्राप्त करना संभव हो पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *