आजमगढ़ में देर रात सड़क हादसा महिला की मौत:तेज रफ्तार बस का बिगड़ा संतुलन अलाव ताप रही महिला को मारी टक्कर

आजमगढ़ में देर रात सड़क हादसा महिला की मौत:तेज रफ्तार बस का बिगड़ा संतुलन अलाव ताप रही महिला को मारी टक्कर

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीपुर दौलताबाद में देर रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब चक्रपानपुर स्थित आदर्श स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे की तरफ चली गई और घर के आगे के छज्जे से जा टकराई। बस की टक्कर लगने पर घर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वही घर के बाहर अलाव ताप रही महिला फिरती देवी 51 को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला फिरती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही एक जानवर की भी मौत हो गई। इसके साथ ही मौका पाकर बस का ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस के शीशे को भी तोड़ दिया है। परिजनों में मचा कोहराम वही सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस का कहना कभी तक मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *