पानीपत जिले के इसराना-समालखा रोड पर 20 दिसंबर को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के 16 दिन बाद सोमवार को इसराना थाने में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में समालखा के रहने वाले पुनीत ने बताया कि वह अपने दोस्त जितेंद्र के साथ हिमालय ग्लोबल कंपनी में कार्यरत है। 20 दिसंबर को दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर समालखा से कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने कराया भर्ती दोनों युवक जब मांडी गांव से कुछ आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो इसराना की तरफ से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए।इस हादसे में पुनीत और उसके दोस्त जितेंद्र दोनों के पैरों की हड्डियां टूट गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें इसराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला। अस्पताल से छुट्टी के बाद केस कराया दर्ज बता दे कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुनीत ने सोमवार को पुलिस को शिकायत दी। पुनीत की शिकायत के आधार पर, इसराना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


