सारण पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो सूखा गांजा जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा नेपाल और आरा से तस्करी कर सारण लाया गया था। सूखे नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सूखे नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तस्करों को पकड़ा गया। पहली कार्रवाई रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका टोला में हुई। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और एक महिला तस्कर के पास से 22 किलो गांजा बरामद किया। इसी स्थान से जयप्रकाश प्रसाद के पास से 6 किलो गांजा जब्त किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर रिविलगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पचरुखी गांव में छापेमारी के दौरान 5 किलो गांजा बरामद अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई भेल्दी थाना क्षेत्र में की गई। पचरुखी गांव निवासी बीरेश सिंह के घर छापेमारी में करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ। बीरेश सिंह को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इन अलग-अलग छापों में कुल 33 किलो सूखा गांजा पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस के अनुसार, यह गांजा नेपाल और आरा से तस्करी कर सारण जिले में सप्लाई किया जा रहा था। एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि सारण जिले में पिछले कुछ वर्षों से सूखे नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार से जुड़ी सूचना पुलिस को दें उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार तस्करों द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान की जा रही है और उन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना पुलिस को दें, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। सारण पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो सूखा गांजा जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा नेपाल और आरा से तस्करी कर सारण लाया गया था। सूखे नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सूखे नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तस्करों को पकड़ा गया। पहली कार्रवाई रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका टोला में हुई। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और एक महिला तस्कर के पास से 22 किलो गांजा बरामद किया। इसी स्थान से जयप्रकाश प्रसाद के पास से 6 किलो गांजा जब्त किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर रिविलगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पचरुखी गांव में छापेमारी के दौरान 5 किलो गांजा बरामद अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई भेल्दी थाना क्षेत्र में की गई। पचरुखी गांव निवासी बीरेश सिंह के घर छापेमारी में करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ। बीरेश सिंह को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इन अलग-अलग छापों में कुल 33 किलो सूखा गांजा पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस के अनुसार, यह गांजा नेपाल और आरा से तस्करी कर सारण जिले में सप्लाई किया जा रहा था। एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि सारण जिले में पिछले कुछ वर्षों से सूखे नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार से जुड़ी सूचना पुलिस को दें उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार तस्करों द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान की जा रही है और उन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना पुलिस को दें, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।


