बाइक चोरी में अंतरजिला गिरोह के 2 सदस्य अरेस्ट:जमुई से चोरी की बाइक बरामद, छापेमारी के बाद कार्रवाई

बाइक चोरी में अंतरजिला गिरोह के 2 सदस्य अरेस्ट:जमुई से चोरी की बाइक बरामद, छापेमारी के बाद कार्रवाई

शेखपुरा के कसार थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह के दो सदस्यों को जमुई जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। कसार थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि चांदी गांव निवासी राम रतन प्रसाद 4 दिसंबर को अपने एक परिजन के यहां घुसकुरी गांव गए थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में कसार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर जमुई जिले में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जमुई के मलयपुर थाना पुलिस की मदद से धंध गांव निवासी प्रदीप महतो के पुत्र छोटू कुमार और घुसकुरी गांव निवासी दिलीप प्रसाद के पुत्र दीपांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में थे। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा और उनके पास से चोरी की बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जमुई से शेखपुरा लाने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शेखपुरा के कसार थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह के दो सदस्यों को जमुई जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। कसार थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि चांदी गांव निवासी राम रतन प्रसाद 4 दिसंबर को अपने एक परिजन के यहां घुसकुरी गांव गए थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में कसार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर जमुई जिले में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जमुई के मलयपुर थाना पुलिस की मदद से धंध गांव निवासी प्रदीप महतो के पुत्र छोटू कुमार और घुसकुरी गांव निवासी दिलीप प्रसाद के पुत्र दीपांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में थे। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा और उनके पास से चोरी की बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जमुई से शेखपुरा लाने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *