बेतिया में महिला सिपाही की फर्जी इंस्टाग्राम ID:तस्वीरों संग अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट, FIR दर्ज

बेतिया में महिला सिपाही की फर्जी इंस्टाग्राम ID:तस्वीरों संग अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट, FIR दर्ज

बेतिया नगर थाना में तैनात महिला सिपाही पूजा कुमारी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत बेतिया नगर थाना के महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही पूजा कुमारी ने दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूजा कुमारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस घटना में शामिल व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तस्वीरों के साथ अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट किए
सारण जिले की निवासी पूजा कुमारी नगर थाना में प्रतिनियुक्त हैं। उन्हें जानकारी मिली कि तीन अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी तस्वीरों के साथ अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट किए जा रहे हैं। इस गतिविधि से उनकी सार्वजनिक छवि प्रभावित हो रही है। बेतिया नगर थाना में तैनात महिला सिपाही पूजा कुमारी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत बेतिया नगर थाना के महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही पूजा कुमारी ने दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूजा कुमारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस घटना में शामिल व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तस्वीरों के साथ अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट किए
सारण जिले की निवासी पूजा कुमारी नगर थाना में प्रतिनियुक्त हैं। उन्हें जानकारी मिली कि तीन अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी तस्वीरों के साथ अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट किए जा रहे हैं। इस गतिविधि से उनकी सार्वजनिक छवि प्रभावित हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *