Astrological Predictions: देश-दुनिया के लिए कैसा रहेगा 2026? जानें क्या कह रहा ज्योतिष शास्त्र | Samaychakra

Astrological Predictions:  देश-दुनिया के लिए कैसा रहेगा 2026? जानें क्या कह रहा ज्योतिष शास्त्र | Samaychakra
वर्तमान समय में भी ज्योतिष शास्त्र का बेहद ही ज्यादा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के जरिए भी देश-दुनिया में क्या होने वाला है, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। प्रभासाक्षी ने भी अपने खास कार्यक्रम समय चक्र में जाने-माने एस्ट्रोलॉजर रोहिताश्व त्रिवेदी को इस बार आमंत्रित किया। हमने अपने कार्यक्रम में रोहिताश्व त्रिवेदी से यह जानने की कोशिश की कि आखिर 2026 दुनिया के लिए कैसा रहने वाला है? हमने भारत को लेकर भी रोहिताश्व त्रिवेदी से कुछ सवाल किए जिसका जवाब उन्होंने ज्योतिष शास्त्र के अनुरूप दिया।

2026 देश दुनिया के लिए कैसा रहने वाला है?

– हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हिंदू नया साल मार्च के बाद शुरू होगा। हालांकि 2026 को देखें तो देश और दुनिया में कई बड़े उथल-पुथल देखने को मिलेंगे।

2026 में भारत के लिए कैसा रहेगा?

– भारत के लिए जनवरी-फरवरी के भीतर असमंजस की स्थिति देखने को मिलेगी। ऐसा हम पहले से भी कहते रहे हैं। हालांकि यह समय भारत के लिए अशुभ नहीं, शुभ है। मार्च के बाद से परिस्थितियों में उग्रता और रौद्रपन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नए साल शुरू होगा। उसमें ऑपरेशन सिंदूर और भी रौद्र होता जाएगा। भारतीय उपमहाद्वीप में कई बड़े उठा पटक देखने को मिलेंगे। यह वैश्विक स्तर पर भी जारी रहेगा। 

मोदी के लिए कैसा रहेगा 2026?

– विभिन्न कारणों से माननीय प्रधानमंत्री नए साल में अपने संन्यास की ओर सोचना शुरू कर देंगे। इसके अलावा उन्हें अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट देखने को मिलेगी। एनडीए और भाजपा की एकता के कारण भी नरेंद्र मोदी की चिंता बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री को यह समझ लेना चाहिए कि किसी कारण से अब उनका राजनीतिक सफर अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है।

एनडीए में एकजुटता रहेगी?

– एनडीए के एकजुट स्थित नहीं रहेगी। भाजपा में भी एक जुड़ाव नहीं दिखेगा।

2026 में क्या दिखेगा राहुल का पावर? प्रियंका का कद बढ़ेंगा?

– राहुल गांधी का कद घटता रहेगा। राहुल गांधी की लोकप्रियता में भी कमी आएगी। न्यायिक और पारिवारिक चिंताएं राहुल गांधी की बढ़ेगी। प्रियंका गांधी की राजनीतिक यात्रा तेज होगी। कांग्रेस की स्थिति में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा। राहुल गांधी को राजनीतिक उन्नति प्राप्त नहीं होगी।

विपक्षी इंडिया गठबंधन रहेगा?

– विपक्ष की बात करें तो ममता बनर्जी और मायावती दोनों की राजनीतिक सक्रियता बढ़ती हुई दिखाई देगी। विपक्ष के बड़े चेहरे के तौर पर यह दोनों आगे बढ़ेंगे।

राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या रहेगी?

– राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखें तो हमें संभल कर रहना होगा। सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकते हैं। मार्च से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मजहबी हिंसा का खतरा बना रहेगा। 

प्राकृतिक आपदा 2026 में 

– 2025 में हमने देखा जबरदस्त तरीके से प्राकृतिक आपदाओं का साल रहा। 2026 में भी इसे जारी रहने की आशंका जताई जा रही है। उत्तर भारत और मध्य भारत में इसका असर ज्यादा दिखेगा। उपमहाद्वीप में बड़े भूकंप की भी संभावना है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था कैसी रहेगी?

– भारत की विदेश नीति और इससे संबंधित अर्थव्यवस्था की नीति असमंजस की स्थिति में रहेगी। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी तनाव को महसूस करेंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था धीमी जरूर पड़ेगी। हालांकि इससे बहुत ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद हम आर्थिक प्रगति की गति एक बार फिर से पकड़ सकते हैं। 

महंगाई के हिसाब से 2026 कैसा करेगा?

– रोजगार और महंगाई की बात करें तो 2026 में भी बहुत बड़ा बदलाव नहीं आ रहा है। गरीबी बढ़ सकती है। रोजगार को लेकर भी संकट बना रहेगा।

2026 में आतंकवाद कितनी बड़ी चुनौती?

– 2026 में भी आतंकवाद बड़ी चुनौती रहने वाला है। भारत अमेरिका जैसे देश भी अब आतंकवाद के खिलाफ और मुखर दिखाई देंगे। यूरोपीय देश जो आतंकवाद के खिलाफ खुलकर नहीं बोलते थे, वह भी आतंकवाद के खिलाफ अब खड़े दिखाई देंगे।

भारत का विश्व के अन्य देशों के साथ संबंध?

– पड़ोसी देशों के साथ तनाव भरे संबंध होंगे। लद्दाख में एक बार फिर से तनाव बढ़ सकता है। भारतीय सेना को तत्पर रहना होगा। अमेरिका के साथ भी 2026 में ऊपर नीचे वाली स्थिति दिखाई देगी। हालांकि, दोनों देश ट्रेड एग्रीमेंट की ओर बढ़ते हुए भी दिखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *