बांका के बौसी प्रखंड में आयोजित होने वाले मंदार महोत्सव 2026 की तैयारियों और विधि-व्यवस्था का सोमवार शाम जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान मेला क्षेत्र, मंदार पर्वत और पापहरणी सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कृषि प्रदर्शनी में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पंचायत बौंसी के कार्यपालक पदाधिकारी को मेला क्षेत्र में शौचालयों की उचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था हेतु नगर पंचायत बौंसी और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिए गए। बैरिकेडिंग करने के दिए गए निर्देश सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अंचल अधिकारी को आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था और पूरे परिसर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पूरे मेला क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने मंदार पर्वत और मेला क्षेत्र की समयबद्ध साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। मेला के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और आवश्यक स्थलों पर बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए गए। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का आदेश पापहरणी के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने, एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति, आपदा प्रबंधन के तहत बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट निर्माण के निर्देश दिए गए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पूरे मेला परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और किसी भी प्रकार के खुले तार न रहने का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। मेला के दौरान सफा धर्मावलंबियों के आगमन को देखते हुए उनके लिए अलाव, चेंजिंग रूम और ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बांका के बौसी प्रखंड में आयोजित होने वाले मंदार महोत्सव 2026 की तैयारियों और विधि-व्यवस्था का सोमवार शाम जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान मेला क्षेत्र, मंदार पर्वत और पापहरणी सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कृषि प्रदर्शनी में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पंचायत बौंसी के कार्यपालक पदाधिकारी को मेला क्षेत्र में शौचालयों की उचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था हेतु नगर पंचायत बौंसी और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिए गए। बैरिकेडिंग करने के दिए गए निर्देश सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अंचल अधिकारी को आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था और पूरे परिसर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पूरे मेला क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने मंदार पर्वत और मेला क्षेत्र की समयबद्ध साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। मेला के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और आवश्यक स्थलों पर बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए गए। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का आदेश पापहरणी के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने, एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति, आपदा प्रबंधन के तहत बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट निर्माण के निर्देश दिए गए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पूरे मेला परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और किसी भी प्रकार के खुले तार न रहने का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। मेला के दौरान सफा धर्मावलंबियों के आगमन को देखते हुए उनके लिए अलाव, चेंजिंग रूम और ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।


