नालंदा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:खाद लाने पैदल बाजार जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने रौंदा; अस्पताल में तोड़ा दम

नालंदा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:खाद लाने पैदल बाजार जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने रौंदा; अस्पताल में तोड़ा दम

नालंदा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। बाजार जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतक कृष्ण देव प्रसाद धरम सिंह(75) बीघा गांव के रहने वाले थे। घटना रहुई थाना क्षेत्र की है। परिजन राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार को खाद लाने के लिए पैदल बाजार जा रहे थे। रास्ते में गैवी गांव के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में रहुई PHC पहुंचाया। जहां से परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। कृष्णदेव प्रसाद पेशे से किसान थे। खेती-बाड़ी करते थे। पांच बेटियां और एक बेटा है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इस संबंध में रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। नालंदा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। बाजार जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतक कृष्ण देव प्रसाद धरम सिंह(75) बीघा गांव के रहने वाले थे। घटना रहुई थाना क्षेत्र की है। परिजन राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार को खाद लाने के लिए पैदल बाजार जा रहे थे। रास्ते में गैवी गांव के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में रहुई PHC पहुंचाया। जहां से परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। कृष्णदेव प्रसाद पेशे से किसान थे। खेती-बाड़ी करते थे। पांच बेटियां और एक बेटा है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इस संबंध में रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *