ग्वालियर. 69वीं राष्ट्रीय शालेय बालिका हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को मध्य प्रदेश ने पंजाब को 2-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच का अंत विवादों के बीच हुआ, जब तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर हुए दूसरे गोल पर आपत्ति जताते हुए पंजाब टीम ने अंतिम क्वार्टर के दौरान मैदान छोड़ दिया।
पंजाब टीम का दावा था कि गोल से पहले फाउल हुआ, इसलिए गोल मान्य नहीं होना चाहिए। मैच अधिकारियों ने निर्णय को सही माना और खेल जारी रखने के निर्देश दिए, लेकिन असहमति बरकरार रहने पर पंजाब टीम मैदान छोड़कर बाहर चली गई। इसके बाद अंपायरों की समिति ने नियमों के अनुसार मैच समाप्त घोषित कर मप्र को 2-0 से विजेता घोषित किया।
मध्य प्रदेश टीम के कोच ने कहा कि खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ खेलीं और जीत निष्पक्ष प्रदर्शन का परिणाम है। अब टीम क्वार्टर फाइनल की तैयारी पर फोकस करेगी। इस जीत के साथ मप्र ने आखिरी आठ टीमों में जगह पक्की कर पदक की दावेदारी मजबूत कर ली है।
अंडर-14 वर्ग: मप्र ने केरला को 8-0 से हराया
- मप्र की लवी सेन ने तीन गोल कर हैट्रिक लगाई
- टीम ने पूरे मैच में दमदार आक्रमण किया
14 वर्ष बालिका वर्ग: प्री-क्वार्टर मैच परिणाम
- झारखंड ने महाराष्ट्र को 8-0 से हराया
- मध्य प्रदेश ने केरला को 8-0 से हराया (हैट्रिक — लवी सेन)
- पंजाब ने आंध्र प्रदेश को 12-0 से हराया (सिमरन — 11 गोल)
- दिल्ली ने तमिलनाडु को 5-0 से हराया
- गुजरात ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराया
- हरियाणा ने राजस्थान को 4-1 से हराया
- उड़ीसा ने जम्मू-कश्मीर को 6-0 से हराया
- उत्तर प्रदेश ने वेस्ट बंगाल को 12-0 से हराया
19 वर्ष बालिका वर्ग: प्री-क्वार्टर मैच परिणाम
- झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 17-0 से हराया
- उड़ीसा ने बिहार को 4-0 से हराया
- हरियाणा ने तमिलनाडु को 6-0 से हराया
- विद्या भारती ने दिल्ली को ट्राई ब्रेकर में 2-1 से हराया
- कर्नाटक ने उत्तराखंड को 2-0 से हराया
- मध्य प्रदेश ने पंजाब को 2-0 से हराया
- गोल — तन्वी, राग्यश्री
- गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 5-0 से हराया
- उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 4-0 से हराया


