तेजस्वी के चश्मे पर मीम, प्राइस 24 हजार:भाजपा ने सोशल मीडिया पर किया शेयर, लिखा- ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी’

तेजस्वी के चश्मे पर मीम, प्राइस 24 हजार:भाजपा ने सोशल मीडिया पर किया शेयर, लिखा- ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी’

बिहार बीजेपी ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को लेकर पोस्ट डाला है। जिसमें तंज कसा गया है। इस बार मुद्दा बना है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चश्मा। बिहार बीजेपी ने तेजस्वी यादव के चश्मे को लेकर सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसी मीम के साथ बीजेपी ने तंज भरे शब्दों में लिखा, ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी।’ बीजेपी ने मीम में तेजस्वी यादव को चश्मा पहने हुए दिखाया गया है। मीम में चश्मे का ‘प्राइस चेक’ किया गया है, जिसमें उसकी कीमत 24,000 रुपए बताई गई है। इसके बाद एक ‘शॉक्ड’ एक्सप्रेशन वाला मीम लगाया गया है। बीजेपी आरोप, कथनी और करनी में फर्क दिखता बीजेपी का आरोप है कि गरीबों और आम जनता की राजनीति करने का दावा करने वाले नेता खुद महंगे शौक रखते हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। 24 हजार रुपए का चश्मा पहनकर घूमना उनकी कथनी और करनी में फर्क दिखाता है। हालांकि इस पूरे मामले पर तेजस्वी यादव या आरजेडी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तेजस्वी यादव के विदेश यात्रा पर विपक्ष का हमला चुनाव 2025 के बाद तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सुर्खियों में है। चुनाव के नतीजों के बाद आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश गए थे, जहां वे कुछ समय छुट्टियां मनाते रहे और सोशल मीडिया पर उनके विदेश से वायरल वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें वह हाफ पैंट और बोटिंग करते दिखे। एनडीए ने उनकी विदेश यात्रा को कड़ी आलोचना का विषय बनाया और आरोप लगाया कि वह विधानसभा सत्र के दौरान बिना वजह छुट्टी पर गए थे। जद(यू) ने दावा किया कि तेजस्वी अपनी यात्रा के दौरान हिस्ट्रीशीटर और वांटेड अपराधी के संग थे और डीजीपी से मामले की जांच की मांग भी की। पार्टी विरोधियों का कहना है कि चुनाव हारने के बाद नेता को लोकहित के मामलों पर ध्यान देना चाहिए था, न कि लंबी विदेश यात्रा पर जाना चाहिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने और क्या-क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं तस्वीरों में देखें… – हाथी गिर न जाए। – सेटिंग करने गया है। – इस अनपढ़ को जेल में डालो – दरिया में मछली की जाति ढूंढ रहा है। – कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे यहां। – पानी में भैंस ढूंढ रहा है। – ये सारे भ्रष्टाचारी खानदानों के कुपात्र, अयोग्य राजकुमार जन-धन की लूट पर ऐसे ही ऐश करते हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक नजर घुमा कर देख लो। इसके अलावा कई और भी प्रतिक्रियाएं हैं सोशल मीडिया यूजर्स दी हैं। बिहार बीजेपी ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को लेकर पोस्ट डाला है। जिसमें तंज कसा गया है। इस बार मुद्दा बना है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चश्मा। बिहार बीजेपी ने तेजस्वी यादव के चश्मे को लेकर सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसी मीम के साथ बीजेपी ने तंज भरे शब्दों में लिखा, ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी।’ बीजेपी ने मीम में तेजस्वी यादव को चश्मा पहने हुए दिखाया गया है। मीम में चश्मे का ‘प्राइस चेक’ किया गया है, जिसमें उसकी कीमत 24,000 रुपए बताई गई है। इसके बाद एक ‘शॉक्ड’ एक्सप्रेशन वाला मीम लगाया गया है। बीजेपी आरोप, कथनी और करनी में फर्क दिखता बीजेपी का आरोप है कि गरीबों और आम जनता की राजनीति करने का दावा करने वाले नेता खुद महंगे शौक रखते हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। 24 हजार रुपए का चश्मा पहनकर घूमना उनकी कथनी और करनी में फर्क दिखाता है। हालांकि इस पूरे मामले पर तेजस्वी यादव या आरजेडी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तेजस्वी यादव के विदेश यात्रा पर विपक्ष का हमला चुनाव 2025 के बाद तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सुर्खियों में है। चुनाव के नतीजों के बाद आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश गए थे, जहां वे कुछ समय छुट्टियां मनाते रहे और सोशल मीडिया पर उनके विदेश से वायरल वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें वह हाफ पैंट और बोटिंग करते दिखे। एनडीए ने उनकी विदेश यात्रा को कड़ी आलोचना का विषय बनाया और आरोप लगाया कि वह विधानसभा सत्र के दौरान बिना वजह छुट्टी पर गए थे। जद(यू) ने दावा किया कि तेजस्वी अपनी यात्रा के दौरान हिस्ट्रीशीटर और वांटेड अपराधी के संग थे और डीजीपी से मामले की जांच की मांग भी की। पार्टी विरोधियों का कहना है कि चुनाव हारने के बाद नेता को लोकहित के मामलों पर ध्यान देना चाहिए था, न कि लंबी विदेश यात्रा पर जाना चाहिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने और क्या-क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं तस्वीरों में देखें… – हाथी गिर न जाए। – सेटिंग करने गया है। – इस अनपढ़ को जेल में डालो – दरिया में मछली की जाति ढूंढ रहा है। – कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे यहां। – पानी में भैंस ढूंढ रहा है। – ये सारे भ्रष्टाचारी खानदानों के कुपात्र, अयोग्य राजकुमार जन-धन की लूट पर ऐसे ही ऐश करते हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक नजर घुमा कर देख लो। इसके अलावा कई और भी प्रतिक्रियाएं हैं सोशल मीडिया यूजर्स दी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *