मुजफ्फरपुर में आज(मंगलवार) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। 11 केवी नयाटोला फीडर से सप्लाई ठप रहेगी। मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही जर्जर तार और पोल को ठीक किया जाएगा। फीडर में तकनीकी खामियों को दूर करने, लाइन की सुरक्षा जांच, जर्जर तारों के सुधार और भविष्य में होने वाली फॉल्ट की समस्या से बचाव के लिए यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली शटडाउन के दौरान कामाभाग रोड, चांदलोक चौक, लेनिन चौक, शुक्ला गली, पंखा टोली, सराय सैद गली समेत कई मोहल्ली में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में बड़ी संख्या में रिहायशी मकान, छोटे व्यवसाय, दुकानें और कार्यालय है। जिस कारण लोगों को कुछ घंटों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अगर काम तय समय से पहले समाप्त हो जाता है तो बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। हालांकि किसी तकनीकी बाधा की स्थिति में शटडाउन की अवधि में थोड़ा बदलाव संभव है। मुजफ्फरपुर में आज(मंगलवार) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। 11 केवी नयाटोला फीडर से सप्लाई ठप रहेगी। मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही जर्जर तार और पोल को ठीक किया जाएगा। फीडर में तकनीकी खामियों को दूर करने, लाइन की सुरक्षा जांच, जर्जर तारों के सुधार और भविष्य में होने वाली फॉल्ट की समस्या से बचाव के लिए यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली शटडाउन के दौरान कामाभाग रोड, चांदलोक चौक, लेनिन चौक, शुक्ला गली, पंखा टोली, सराय सैद गली समेत कई मोहल्ली में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में बड़ी संख्या में रिहायशी मकान, छोटे व्यवसाय, दुकानें और कार्यालय है। जिस कारण लोगों को कुछ घंटों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अगर काम तय समय से पहले समाप्त हो जाता है तो बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। हालांकि किसी तकनीकी बाधा की स्थिति में शटडाउन की अवधि में थोड़ा बदलाव संभव है।


