प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को मंगलवार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य की विकास यात्रा को गति देने के उनके प्रयासों की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Birthday: पंजाब से लेकर Bollywood तक, Diljit Dosanjh ने एक्टिंग-सिंगिंग से जीता दिल, Global Tour ने रचा इतिहास

 

उन्होंने ओडिशा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास किए हैं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं ताकि वह जनता की सेवा करना जारी रख सकें।’’

इसे भी पढ़ें: Delhi Encounter | Dwarka में Crime Branch और शूटरों के बीच मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

ओडिशा के क्योंझर जिले में 1972 में जन्मे माझी संताल जनजातीय समुदाय से हैं।
माझी ने 1997 में सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और 2024 में राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद मुख्यमंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *