जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एग्रिको सिग्नल के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना उस वक्त हुई, जब गोलमुरी गाढ़ाबासा निवासी चंदन कुमार अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे मोमोज खा रहा था। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्तों ने बिना देर किए उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पहले समझाने पहुंची पुलिस, टला था विवाद घायल चंदन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ एग्रिको सिग्नल के पास मोमोज खा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और एक अन्य युवक को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। इस पर चंदन ने विरोध जताया और तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया। उस समय मामला शांत हो गया था और लोगों को लगा कि विवाद खत्म हो गया है। पुलिस के जाते ही दोबारा हमला हालांकि, पुलिस के वहां से जाने के कुछ ही देर बाद स्थिति फिर से बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 10 से 12 युवक दोबारा एग्रिको सिग्नल के पास पहुंचे और चंदन को घेर लिया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसी दौरान एक हमलावर ने चापड़ से चंदन के दाहिने हाथ पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसे गहरी चोट लगी। काफी खून बहने लगा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरा घटनाक्रम खत्म हो चुका था। जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने देर रात इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एग्रिको सिग्नल के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना उस वक्त हुई, जब गोलमुरी गाढ़ाबासा निवासी चंदन कुमार अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे मोमोज खा रहा था। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्तों ने बिना देर किए उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पहले समझाने पहुंची पुलिस, टला था विवाद घायल चंदन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ एग्रिको सिग्नल के पास मोमोज खा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और एक अन्य युवक को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। इस पर चंदन ने विरोध जताया और तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया। उस समय मामला शांत हो गया था और लोगों को लगा कि विवाद खत्म हो गया है। पुलिस के जाते ही दोबारा हमला हालांकि, पुलिस के वहां से जाने के कुछ ही देर बाद स्थिति फिर से बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 10 से 12 युवक दोबारा एग्रिको सिग्नल के पास पहुंचे और चंदन को घेर लिया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसी दौरान एक हमलावर ने चापड़ से चंदन के दाहिने हाथ पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसे गहरी चोट लगी। काफी खून बहने लगा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरा घटनाक्रम खत्म हो चुका था। जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने देर रात इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


