बेटी से मिलने करनाल से यमुनानगर आई टीचर पर हमला:थार में आई ननद ने तोड़े गाड़ी के शीशे, घरेलू कलह के चलते वारदात

बेटी से मिलने करनाल से यमुनानगर आई टीचर पर हमला:थार में आई ननद ने तोड़े गाड़ी के शीशे, घरेलू कलह के चलते वारदात

पानीपत के बपौली में कोचिंग सेंटर चलाने वाली करनाल निवासी कुंता देवी का अपने पति प्रवीण और सास सुनीता से चला आ रहा विवाद सोमवार को हिंसक रूप धारण कर गया। बेटी अनन्या को लेकर यमुनानगर के कुटिपुर गांव में छिपे पति से मिलने गई कुंता और उसके रिश्तेदारों पर ननद व अन्य आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर उनकी स्विफ्ट कार के शीशे-लाइटें चूर-चूर कर दिए। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ की उन्हें चोटिल किया गया। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल कुंता देवी को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पति से चल रहा विवाद, बेटी से मिलने आई थी करनाल के वसंत विहार निवासी कुंता देवी ने बताया कि वह पानीपत में आईसीएस सेंटर में कोचिंग देती है। उसकी एक 10 साल की बेटी अनन्या है। उसका अपने पति विवाद चल रहा है, जिसके चलते पिछले करीब डेढ़ माह से उसका पति प्रवीण, सास सुनीता उसकी बेटी को लेकर प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव कुटिपुर में रह रहे हैं। 25 जुलाई 2025 को उसका पानीपत के बपौली में कोचिंग सेंटर में देवर प्रवेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब सोमवार को वह अपने रिश्तेदार प्रवीण व हर्षित के साथ स्विफ्ट कार में अपने पति प्रवीण छोकर से मिलने के लिए गांव कुटिपुर में आए थे। बेटी को पिता व देवर के साथ आता देखा वे शाम को करीब पांच बजे उसके पति के किराए के घर पर पहुंचे। यहां घर में उसे सास सुनीता मिली। उसका पति प्रवीण व बेटी अनन्या वहां पर नहीं थे। काफी देर इंतजार के बाद भी वे दोनों घर पर नहीं आए तो वह करनाल के लिए वापिस लौटने लगी। गांव में थोड़ी दूर चलते ही उसने पति प्रवीण, बेटी अनन्या और देवर प्रवेश को बाइक पर आते हुए देखा। उन्होंने गाड़ी को देखकर बाइक साइड वाली गली में लेकर चले गए। ऐसे में वह फिर से सास के पास उनके घर पहुंची। यहां फिर से उन्होंने करीब एक घंटा इंतजार किया, लेकिन उसका पति बेटी को लेकर नहीं आया। थार में आई ननद, तोड़फोड़ करके फरार काफी इंतजार के बाद वह रात करीब साढ़े सात बजे फिर से करनाल के लिए चल दिए। कुछ दूर चलने पर उसके पति की मौसी सोनी जोकि अपने बेटे के साथ आई ने उनकी कार रुकवाई। मौसी ने कहा कि वह उसके पति प्रवीण के साथ बातचीत करके उसके पास भेज देंगे। कुंता ने बताया कि कुछ ही देर में उसकी ननद प्रियंका निवासी नारायणगढ़, जिला अंबाला थार गाड़ी में वहां पर पहुंची, जिसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। उन्होंने गाड़ी से उतरते ही गाली गलोज और मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपियों ने ईंट पत्थर मारकर उनकी स्विफ्ट कार के सारे शीशे व लाइटें तोड़ दी। उन्होंने उन्हें कई कई चोटें मारी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की कर रही जांच सूचना मिलते ही डायल 112 और प्रतापनगर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर घायल को सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने कहा कि मामला घरेलू कलह का है। पीड़िता ने शिकायत दी है, जिस पर जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *