फिरोज पप्पू हत्याकांड: MP-MLA कोर्ट में सुनवाई:पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत पांच आरोपी पर होना है फैसला

फिरोज पप्पू हत्याकांड: MP-MLA कोर्ट में सुनवाई:पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत पांच आरोपी पर होना है फैसला

बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड में आज छह जनवरी को MP-MLA कोर्ट संख्या छह में सुनवाई होगी। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार द्वारा इस बहुचर्चित हत्याकांड मामले में सुनवाई करेंगे। इस मामले में पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज अहमद सहित कुल पांच लोग आरोपी हैं। इस फैसले पर राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम लोगों की भी निगाहें टिकी हुई हैं। फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे तुलसीपुर नगर पंचायत के जरवा मार्ग पर हुई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद रिजवान जहीर सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिजवान जहीर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की गई थी। यह हत्या समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी को लेकर की गई थी। वर्तमान में, पूर्व सांसद रिजवान जहीर को गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत मिल चुकी है। उनकी बेटी जेबा और दामाद रमीज पहले से ही जमानत पर हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *