गाजियाबाद में कोहरे से राहत, ठिठुरन बढ़ी:9 किमी की गति से सर्द हवाएं, दिन में भी शीतलहर जैसा मौसम

गाजियाबाद में कोहरे से राहत, ठिठुरन बढ़ी:9 किमी की गति से सर्द हवाएं, दिन में भी शीतलहर जैसा मौसम

गाजियाबाद में आज मंगलवार को मौसम सर्द है। कोहरा नहीं है, लेकिन मौसम शीतलहर जैसा है। सुबह तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा की गति 9 किमी प्रति घंटा से है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए मौसम सर्द रहने का अनुमान जताया है। जहां दिन के तापमान में कमी रहेगी। इससे पहले सोमवार रात में भी सर्द हवाएं चलीं। आज एक्यूआई 306 दर्ज किया गया। सरकारी स्कूलों में चल रहा है अवकाश गाजियाबाद में कक्षा से 8 तक के परिषदीय स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश चल रहा है। इससे पहले सीएम योगी ने 5 जनवरी तक 12 वीं तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। वहीं बेसिक शिक्षा में कक्षा एक से 8 तक के सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित है, सरकारी स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे। अस्पताल में 15 दिनों में बढ़े मरीज गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में नए साल की शुरुआत के साथ ही मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। ठंड और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल आ रहे हैं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर, सांस लेने में तकलीफ, ऑक्सीजन की कमी और हृदय संबंधी बीमारियों के मामले प्रमुख हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक (एमआई) के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डॉक्टरों ने बताया कि इन मरीजों में अधिकांश की उम्र 45 वर्ष से अधिक है। वर्तमान में, अस्पताल में 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। कई मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सर्दी से छोटे बच्चों की संख्या भी अस्पताल में बढ़ी है। इनमें खांसी और फीवर के मरीज भी शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *