पवन सिंह के बर्थडे पर तीसरी शादी की चर्चा:सिंदूर लगाए महिला संग केक काटते दिखे; जानें 2 शादी और 4 अफेयर की पूरी कहानी

पवन सिंह के बर्थडे पर तीसरी शादी की चर्चा:सिंदूर लगाए महिला संग केक काटते दिखे; जानें 2 शादी और 4 अफेयर की पूरी कहानी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह सोमवार (5 जनवरी) को 40 साल के हो गए। उनके बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह के बगल में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस महिमा सिंह खड़ी दिख रही हैं। बर्थडे पर महिमा सिंह के साथ पवन सिंह का वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर अब उनकी तीसरी शादी की चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। पहले जानिए वायरल वीडियो में क्या है पवन सिंह का केक काटते हुए जो वीडियो सामने आया उसमें वे लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी है। महिला की मांग में सिंदूर है। पवन सिंह पहले केक के हाथ जोड़ते हैं, फिर उसे काटने के लिए चाकू उठाते हैं। इस दौरान पवन सिंह हिलते रहते हैं। पास खड़ी महिला उन्हें संभालती है। फिर पवन सिंह अपना एक हाथ महिला के कंधे पर रखते हैं। दूसरे से महिला का हाथ पकड़ते हैं और केक काटते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब चर्चा में हैं। लोग कह रहे हैं कहीं ये तीसरी वाली तो नहीं। पवन सिंह ने शादी कर ली है, इस तरह की बातें भी कही जा रही हैं। पवन सिंह के बर्थडे की तस्वीरें… सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स पढ़िए… यह पहली बार नहीं है, जब पवन सिंह का नाम किसी महिला से जोड़ा गया हो। पवन सिंह की दो शादी के अलावा उनके कई अफेयर चर्चा में रहे हैं। अब जानिए पवन के दोनों शादी की कहानी… पहली पत्नी ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड पवन सिंह ने अपने बड़े भाई की साली नीलम सिंह से 1 दिसंबर, 2014 को शादी की थी। शादी के सभी फंक्शन काफी धूमधाम से हुए थे। मगर, शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था। पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, अभी भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को अक्सर करके याद करते रहते हैं। 2018 में पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है। पवन सिंह मेरे सामने लड़की को होटल ले गए बिहार चुनाव के दौरान ज्योति सिंह अपने पति से मिलने लखनऊ वाले फ्लैट गई थी। मगर उन्होंने आरोप लगाया कि जब ज्योति घर पहुंचीं तो पवन सिंह वहां मौजूद थे। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। फिर पवन सिंह बाहर चले गए। थोड़ी देर में पुलिस आ गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। ज्योति ने कहा था- ऐसे इस घर से नहीं जाऊंगी। यहां से मेरी अर्थी ही उठेगी। ज्योति सोशल मीडिया पर लाइव आईं। फूट-फूटकर रोते हुए कहा- ‘पवन जी ने पुलिस थाने में FIR की है। मुझे लेने के लिए पुलिस आई है। मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। 2024 में लोकसभा चुनाव खत्म होने के 20 दिन बाद पवन सिंह मेरे सामने एक लड़की लेकर होटल गए थे। मैं एक पत्नी होने के नाते यह बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए घर वापस आ गई थी।’ अब जानिए पवन के अफेयर के किस्से… अक्षरा सिंह की पवन सिंह की लाइफ में एंट्री पहली पत्नी नीलम सिंह के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए थे। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह में नजदीकी बढ़ी थी। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। पवन ने अचानक दूसरी शादी कर ली थी। अक्षरा ने पवन पर कमरे में बंद कर मारपीट का लगाया था आरोप ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं थीं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की थी। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे। उन्होंने ये भी बताया कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। अक्षरा के साथ ब्रेकअप की पवन ने बताई वजह हालांकि, चार महीने पहले एक रियलिटी शो में पवन सिंह ने बिना नाम लिए अक्षरा सिंह के साथ ब्रेकअप की वजह बताई। उन्होंने कहा कि ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया। कुछ साल बाद जीवन में कुछ और दिक्कत हुई। जीवन में लगातार काम करते हुए, किसी से नजदीकियां बढ़ीं। जिस लाइन में हैं, उसमें अगर आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं, तो आप उसके करीब आ जाते हैं, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे।’ परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहते थे पवन सिंह पवन सिंह ने आगे अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा, ‘परिवार ने कहीं और बसाया। जब वो जिंदगी बसी, तो उसमें भी धक्का लग गया। वो मामला तलाक पर चल रहा है। ये फैसला मैंने बचपन में ही किया था कि जिंदगी वहीं बसेगी, जहां परिवार वाले चाहेंगे। इस चीज का फैसला मैं खुद नहीं कर सकता, मैं लव मैरिज नहीं कर सकता।’ मोनालिसा के साथ भी जुड़ा था नाम पवन सिंह का नाम मोनालिसा के साथ भी जुड़ा था। जिन दिनों मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में एक्टिव थीं, उनकी और पवन सिंह की नजदीकियां फिल्मी गलियारों में गूंजती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स भी दिए थे। यहां तक यह भी कहा जाता था कि जब पवन की पहली पत्नी नीलम सिंह ने मोनालिसा की वजह से सुसाइड कर लिया था। हालांकि यह बात कभी स्पष्ट नहीं हो पाई। हालांकि, मोनालिसा संग पवन सिंह का रिश्ता लम्बा नहीं चला और दोनों के रास्ते अलग हो गए। रानी चटर्जी ने दो महीने तक रिलेशनशिप की कही थी बात मोनालिसा के अलावा पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस रानी चटर्जी से भी जुड़ चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में रानी की पवन के साथ फ़ोन पर बात होती रहती थी। रानी ने बताया था कि तब उनकी उम्र करीब 19 साल थी। जब रानी की मां को ये बात पता चला कि उनकी बेटी पवन से बात करती है, तो उन्हें ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने पवन को रानी से बात न करने की हिदायत दी थी। वहीं, एक बार रानी चटर्जी ने इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए खुलासा किया था कि वो किसी भोजपुरी स्टार के साथ दो महीने तक रिलेशनशिप में रही थीं। लेकिन, वो उनका शोषण करता था। उनके साथ मारपीट करता था, इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद फैंस ये कयास लगा रहे थे कि वो एक्टर पवन सिंह हैं। पवन के साथ हर पार्टी में नजर आती थी स्मृति ज्योति सिंह के साथ तलाक के केस के बीच पवन सिंह का नाम स्मृति सिन्हा के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी तेज थी। उसी दौरान दोनों का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ रिलीज़ हुआ था, जिसमें पवन-स्मृति सिन्हा की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिली थी। स्मृति बैक टू बैक पवन के साथ कई फिल्मों और गानों में दिखने लगी थी। वह पवन के साथ हर पार्टी में भी नजर आने लगी, जिससे ये चर्चा तेज हुई कि स्मृति के कारण ही पवन-ज्योति का तलाक हो रहा है। हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने अफेयर की बातों को ख़ारिज करते हुए कहा कि हमारा रिश्ता सम्मान का है। हमारी दोस्ती ऐसी है कि हम एक दूसरे पर बराबर विश्वास करते हैं। मैं काफी समय से उनकी दोस्त हूं। पवन जी मुझे बेहद दिलवाले और चरित्रवान इंसान लगते हैं। वो यारों के यार हैं, और जिसे मान लेते हैं उसका हर हाल में साथ निभाते हैं। इन सबके अलावा पवन सिंह का नाम काजल राघवानी, डिंपल सिंह, चांदनी सिंह, रिंकू घोष, मधु शर्मा, उर्वशी चौधरी, मोनिका मिश्रा के साथ भी अफेयर को लेकर नाम जुड़ा था। पवन सिंह के तीसरे शादी की चर्चा सोमवार को पवन सिंह अपने बर्थडे पर एक लड़की के साथ केक काटते नजर आए थे। वह लड़की मांग में सिंदूर लगाई हुई दिख रही है। इसके बाद से ही पवन के शादी की बात उठी। यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। हालांकि, वह लड़की एक्ट्रेस महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही हैं। दोनों ने कल ही ‘बानी लइका’ गाना भी लॉन्च किया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह सोमवार (5 जनवरी) को 40 साल के हो गए। उनके बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह के बगल में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस महिमा सिंह खड़ी दिख रही हैं। बर्थडे पर महिमा सिंह के साथ पवन सिंह का वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर अब उनकी तीसरी शादी की चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। पहले जानिए वायरल वीडियो में क्या है पवन सिंह का केक काटते हुए जो वीडियो सामने आया उसमें वे लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी है। महिला की मांग में सिंदूर है। पवन सिंह पहले केक के हाथ जोड़ते हैं, फिर उसे काटने के लिए चाकू उठाते हैं। इस दौरान पवन सिंह हिलते रहते हैं। पास खड़ी महिला उन्हें संभालती है। फिर पवन सिंह अपना एक हाथ महिला के कंधे पर रखते हैं। दूसरे से महिला का हाथ पकड़ते हैं और केक काटते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब चर्चा में हैं। लोग कह रहे हैं कहीं ये तीसरी वाली तो नहीं। पवन सिंह ने शादी कर ली है, इस तरह की बातें भी कही जा रही हैं। पवन सिंह के बर्थडे की तस्वीरें… सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स पढ़िए… यह पहली बार नहीं है, जब पवन सिंह का नाम किसी महिला से जोड़ा गया हो। पवन सिंह की दो शादी के अलावा उनके कई अफेयर चर्चा में रहे हैं। अब जानिए पवन के दोनों शादी की कहानी… पहली पत्नी ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड पवन सिंह ने अपने बड़े भाई की साली नीलम सिंह से 1 दिसंबर, 2014 को शादी की थी। शादी के सभी फंक्शन काफी धूमधाम से हुए थे। मगर, शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था। पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, अभी भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को अक्सर करके याद करते रहते हैं। 2018 में पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है। पवन सिंह मेरे सामने लड़की को होटल ले गए बिहार चुनाव के दौरान ज्योति सिंह अपने पति से मिलने लखनऊ वाले फ्लैट गई थी। मगर उन्होंने आरोप लगाया कि जब ज्योति घर पहुंचीं तो पवन सिंह वहां मौजूद थे। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। फिर पवन सिंह बाहर चले गए। थोड़ी देर में पुलिस आ गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। ज्योति ने कहा था- ऐसे इस घर से नहीं जाऊंगी। यहां से मेरी अर्थी ही उठेगी। ज्योति सोशल मीडिया पर लाइव आईं। फूट-फूटकर रोते हुए कहा- ‘पवन जी ने पुलिस थाने में FIR की है। मुझे लेने के लिए पुलिस आई है। मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। 2024 में लोकसभा चुनाव खत्म होने के 20 दिन बाद पवन सिंह मेरे सामने एक लड़की लेकर होटल गए थे। मैं एक पत्नी होने के नाते यह बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए घर वापस आ गई थी।’ अब जानिए पवन के अफेयर के किस्से… अक्षरा सिंह की पवन सिंह की लाइफ में एंट्री पहली पत्नी नीलम सिंह के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए थे। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह में नजदीकी बढ़ी थी। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। पवन ने अचानक दूसरी शादी कर ली थी। अक्षरा ने पवन पर कमरे में बंद कर मारपीट का लगाया था आरोप ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं थीं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की थी। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे। उन्होंने ये भी बताया कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। अक्षरा के साथ ब्रेकअप की पवन ने बताई वजह हालांकि, चार महीने पहले एक रियलिटी शो में पवन सिंह ने बिना नाम लिए अक्षरा सिंह के साथ ब्रेकअप की वजह बताई। उन्होंने कहा कि ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया। कुछ साल बाद जीवन में कुछ और दिक्कत हुई। जीवन में लगातार काम करते हुए, किसी से नजदीकियां बढ़ीं। जिस लाइन में हैं, उसमें अगर आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं, तो आप उसके करीब आ जाते हैं, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे।’ परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहते थे पवन सिंह पवन सिंह ने आगे अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा, ‘परिवार ने कहीं और बसाया। जब वो जिंदगी बसी, तो उसमें भी धक्का लग गया। वो मामला तलाक पर चल रहा है। ये फैसला मैंने बचपन में ही किया था कि जिंदगी वहीं बसेगी, जहां परिवार वाले चाहेंगे। इस चीज का फैसला मैं खुद नहीं कर सकता, मैं लव मैरिज नहीं कर सकता।’ मोनालिसा के साथ भी जुड़ा था नाम पवन सिंह का नाम मोनालिसा के साथ भी जुड़ा था। जिन दिनों मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में एक्टिव थीं, उनकी और पवन सिंह की नजदीकियां फिल्मी गलियारों में गूंजती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स भी दिए थे। यहां तक यह भी कहा जाता था कि जब पवन की पहली पत्नी नीलम सिंह ने मोनालिसा की वजह से सुसाइड कर लिया था। हालांकि यह बात कभी स्पष्ट नहीं हो पाई। हालांकि, मोनालिसा संग पवन सिंह का रिश्ता लम्बा नहीं चला और दोनों के रास्ते अलग हो गए। रानी चटर्जी ने दो महीने तक रिलेशनशिप की कही थी बात मोनालिसा के अलावा पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस रानी चटर्जी से भी जुड़ चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में रानी की पवन के साथ फ़ोन पर बात होती रहती थी। रानी ने बताया था कि तब उनकी उम्र करीब 19 साल थी। जब रानी की मां को ये बात पता चला कि उनकी बेटी पवन से बात करती है, तो उन्हें ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने पवन को रानी से बात न करने की हिदायत दी थी। वहीं, एक बार रानी चटर्जी ने इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए खुलासा किया था कि वो किसी भोजपुरी स्टार के साथ दो महीने तक रिलेशनशिप में रही थीं। लेकिन, वो उनका शोषण करता था। उनके साथ मारपीट करता था, इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद फैंस ये कयास लगा रहे थे कि वो एक्टर पवन सिंह हैं। पवन के साथ हर पार्टी में नजर आती थी स्मृति ज्योति सिंह के साथ तलाक के केस के बीच पवन सिंह का नाम स्मृति सिन्हा के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी तेज थी। उसी दौरान दोनों का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ रिलीज़ हुआ था, जिसमें पवन-स्मृति सिन्हा की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिली थी। स्मृति बैक टू बैक पवन के साथ कई फिल्मों और गानों में दिखने लगी थी। वह पवन के साथ हर पार्टी में भी नजर आने लगी, जिससे ये चर्चा तेज हुई कि स्मृति के कारण ही पवन-ज्योति का तलाक हो रहा है। हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने अफेयर की बातों को ख़ारिज करते हुए कहा कि हमारा रिश्ता सम्मान का है। हमारी दोस्ती ऐसी है कि हम एक दूसरे पर बराबर विश्वास करते हैं। मैं काफी समय से उनकी दोस्त हूं। पवन जी मुझे बेहद दिलवाले और चरित्रवान इंसान लगते हैं। वो यारों के यार हैं, और जिसे मान लेते हैं उसका हर हाल में साथ निभाते हैं। इन सबके अलावा पवन सिंह का नाम काजल राघवानी, डिंपल सिंह, चांदनी सिंह, रिंकू घोष, मधु शर्मा, उर्वशी चौधरी, मोनिका मिश्रा के साथ भी अफेयर को लेकर नाम जुड़ा था। पवन सिंह के तीसरे शादी की चर्चा सोमवार को पवन सिंह अपने बर्थडे पर एक लड़की के साथ केक काटते नजर आए थे। वह लड़की मांग में सिंदूर लगाई हुई दिख रही है। इसके बाद से ही पवन के शादी की बात उठी। यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। हालांकि, वह लड़की एक्ट्रेस महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही हैं। दोनों ने कल ही ‘बानी लइका’ गाना भी लॉन्च किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *