सोशल मीडिया का मोनू राणा असल में गफ्फार निकला:करनाल में हिंदू महिला को जाल में फंसाया, निजी पलों के VIDEO बना ब्लैकमेल किया

सोशल मीडिया का मोनू राणा असल में गफ्फार निकला:करनाल में हिंदू महिला को जाल में फंसाया, निजी पलों के VIDEO बना ब्लैकमेल किया

हरियाणा के करनाल में फर्जी पहचान बता एक हिंदू महिला को जाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और फिर निजी पलों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर मोनू राणा नाम से अकाउंट बनाया था। 34 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि सोशल मीडिया पर संपर्क होने के बाद आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर भरोसा जीता। दोनों साथ रहने लगे। इसी दौरान उसने निजी फलों के वीडियो-फोटो अपने पास रख लिए। बाद में सच्चाई सामने आई तो मोनू राणा असल में गफ्फार निकला। पीड़िता तलाकशुदा है और ढाई साल की बेटी की मां है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था। बाद में रवैया बदल गया और टॉर्चर करने लगा। कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिनके जरिए निजी पलों के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिलसिलेवार पढ़ें पहचान छिपाकर धोखा देने की कहानी… न्याय की मांग और अन्य लड़कियों से अपील
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है। उसका कहना है कि आरोपी ने अन्य लड़कियों को भी इसी तरह झांसे में लिया हुआ है। उसने महिलाओं से अपील की है कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं और किसी भी तरह के दबाव या धमकी में चुप न रहें। रेप का केस दर्ज कर आरोपी अरेस्ट
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। करनाल महिला थाने की SHO कनुप्रिया ने बताया कि मामला रेप से संबंधित था। महिला ने जो शिकायत दी है उसके आधार पर हमने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। SHO ने बताया- आरोपी को 5 जनवरी को अरेस्ट कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। अब इस मामले की जांच की जा रही है। चूंकि महिला से जुड़ा हुआ विषय है, इसलिए इस मामले में ज्यादा कुछ भी डिसक्लोज नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *