बैंक से 52 लाख लूटने वाले की गोली मारकर हत्या:पटना में पत्नी-बच्चे के सामने अपराधियों ने मारी गोली; लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए

बैंक से 52 लाख लूटने वाले की गोली मारकर हत्या:पटना में पत्नी-बच्चे के सामने अपराधियों ने मारी गोली; लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए

पटना में बैंक से 52 लाख लूटने वाले आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना पत्रकार नगर थाना अंतर्गत पी.सेक्टर विद्यापुरी में हुई। मृतक की पहचान अमन शुक्ला(38वर्ष) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक रोकी और सामने से उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पत्नी और बच्चे की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार समेत 5 थानों की पुलिस पहुंची हैं। लोग इस गोलीबारी की घटना के बाद से अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… विद्यापुरी पार्क के पास गोली मारकर की हत्या पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया, ‘अमन शुक्ला मुन्नाचक स्थित विद्यापुरी पार्क के पास पिछले 6 महीने से अपने बच्चे की थेरेपी कराने आता था। रोज की तरह वह बच्चे की थेरेपी कराकर लौट रहा था। 5:45 बजे थेरेपी कराकर वहां से निकला ही था, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।’ पुलिस के मुताबिक, मृतक अमन शुक्ला बैंक लूटकांड का अपराधी रहा है। वह बैंक लुट में भी शामिल रहा है। 5 साल पहले बैंक लूटकांड में शामिल था मृतक साल 2020 में पटना के बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपराधियों ने 52 लाख 33 हजार 500 रुपए लूट लिए थे। 10-12 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में लगा डीवीआर भी तोड़ दिया था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल लहराया और बैंक के कर्मियों सहित ग्राहकों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर से कैश रूम की चाबी ली और सारे रुपए बैग में भरकर भाग निकले थे। 2025 के मई महीने में जेल से बाहर आया था अमन अमन शुक्ला 5 साल बाद मई (2025) में जेल से बाहर आया था। बाहर आने के बाद अपने पुराने फ्रेंड सर्किल से दोबारा संपर्क में था। वो लोग भी फिलहाल बाहर हैं। बाहर आने के बाद सिक्योरिटी, बाउंसर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी चला रहा था। बेटे को ऑटिज्म है। इसी की थेरेपी कराकर रोज की तरह आज पत्नी, बेटे (9वर्ष) के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रहे था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने टेकओवर कर के गोली मार दी। शिक्षक से गैंग बनाने तक की कहानी अमन शुक्ला छात्रों के बीच अमन सर के नाम से जाना जाता था। अमन वर्ष 2018 में मुजफ्फरपुर से पटना शिफ्ट हुआ। इसने अपने दोस्तों के साथ एक ऐसा गैंग बनाया था, जिसपर पुलिस शक नहीं कर पाए। सबका प्रोफेशन अलग-अलग था। टीचर, कंपाउंडर, मिस्त्री सब इसके गैंग का हिस्सा थे। इसका सबसे खास कराटा टीचर हरिनारायण रहा है। जिसकी पोजिशन नंबर-2 की थी। इस बात का खुलासा वर्ष 2020 में अनीसाबाद स्थित PNB लूटकांड के बाद हुआ था। फिलहाल वैशाली, मुजफ्फरपुर से भी पटना पुलिस इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस अमन की हत्या के बाद पुलिस की ओर से टीम बनाकर आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए गए हैं। ASP सदर ने बताया कि स्पेशल टीम बनाई गई है। SIT का गठन भी किया गया है। इसमें DIU की टीम, SHO कंकड़बाग, पत्रकार नगर, चित्रगुप्त नगर शामिल हैं। 4 टीम सीसीटीवी फुटेज देख रही है। 2 टीम रेड कर रही है। 2 टीम हर एंगल से देख रही है। पटना में बैंक से 52 लाख लूटने वाले आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना पत्रकार नगर थाना अंतर्गत पी.सेक्टर विद्यापुरी में हुई। मृतक की पहचान अमन शुक्ला(38वर्ष) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक रोकी और सामने से उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पत्नी और बच्चे की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार समेत 5 थानों की पुलिस पहुंची हैं। लोग इस गोलीबारी की घटना के बाद से अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… विद्यापुरी पार्क के पास गोली मारकर की हत्या पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया, ‘अमन शुक्ला मुन्नाचक स्थित विद्यापुरी पार्क के पास पिछले 6 महीने से अपने बच्चे की थेरेपी कराने आता था। रोज की तरह वह बच्चे की थेरेपी कराकर लौट रहा था। 5:45 बजे थेरेपी कराकर वहां से निकला ही था, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।’ पुलिस के मुताबिक, मृतक अमन शुक्ला बैंक लूटकांड का अपराधी रहा है। वह बैंक लुट में भी शामिल रहा है। 5 साल पहले बैंक लूटकांड में शामिल था मृतक साल 2020 में पटना के बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपराधियों ने 52 लाख 33 हजार 500 रुपए लूट लिए थे। 10-12 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में लगा डीवीआर भी तोड़ दिया था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल लहराया और बैंक के कर्मियों सहित ग्राहकों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर से कैश रूम की चाबी ली और सारे रुपए बैग में भरकर भाग निकले थे। 2025 के मई महीने में जेल से बाहर आया था अमन अमन शुक्ला 5 साल बाद मई (2025) में जेल से बाहर आया था। बाहर आने के बाद अपने पुराने फ्रेंड सर्किल से दोबारा संपर्क में था। वो लोग भी फिलहाल बाहर हैं। बाहर आने के बाद सिक्योरिटी, बाउंसर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी चला रहा था। बेटे को ऑटिज्म है। इसी की थेरेपी कराकर रोज की तरह आज पत्नी, बेटे (9वर्ष) के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रहे था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने टेकओवर कर के गोली मार दी। शिक्षक से गैंग बनाने तक की कहानी अमन शुक्ला छात्रों के बीच अमन सर के नाम से जाना जाता था। अमन वर्ष 2018 में मुजफ्फरपुर से पटना शिफ्ट हुआ। इसने अपने दोस्तों के साथ एक ऐसा गैंग बनाया था, जिसपर पुलिस शक नहीं कर पाए। सबका प्रोफेशन अलग-अलग था। टीचर, कंपाउंडर, मिस्त्री सब इसके गैंग का हिस्सा थे। इसका सबसे खास कराटा टीचर हरिनारायण रहा है। जिसकी पोजिशन नंबर-2 की थी। इस बात का खुलासा वर्ष 2020 में अनीसाबाद स्थित PNB लूटकांड के बाद हुआ था। फिलहाल वैशाली, मुजफ्फरपुर से भी पटना पुलिस इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस अमन की हत्या के बाद पुलिस की ओर से टीम बनाकर आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए गए हैं। ASP सदर ने बताया कि स्पेशल टीम बनाई गई है। SIT का गठन भी किया गया है। इसमें DIU की टीम, SHO कंकड़बाग, पत्रकार नगर, चित्रगुप्त नगर शामिल हैं। 4 टीम सीसीटीवी फुटेज देख रही है। 2 टीम रेड कर रही है। 2 टीम हर एंगल से देख रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *