बिहार में ठंड बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी से पहले ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना समेत कई जिलों के तापमान 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 30 जिलों में कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना समेत 8 जिलों में आज हल्की धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, कनकनी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। विभाग ने बताया कि पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर और बक्सर में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। यहां फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 5–7 दिनों तक दिखेगा ठंड और कोहरे का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों तक बिहार में ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 9 जनवरी तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और दिन में भी सर्द हवाओं के सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… क्यों बना है ऐसा ठंडा मौसम? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का लहर और हवा की रफ्तार कम होने के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। इसके साथ ही रात के समय आसमान साफ रहने से तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि दिन में धूप कमजोर पड़ने से कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। नमी और कम विजिबिलिटी के कारण कोहरा भी लगातार छाया हुआ है। अब जानिए आज पटना में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी पटना में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 8–10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बिहार में ठंड बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी से पहले ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना समेत कई जिलों के तापमान 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 30 जिलों में कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना समेत 8 जिलों में आज हल्की धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, कनकनी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। विभाग ने बताया कि पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर और बक्सर में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। यहां फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 5–7 दिनों तक दिखेगा ठंड और कोहरे का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों तक बिहार में ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 9 जनवरी तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और दिन में भी सर्द हवाओं के सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… क्यों बना है ऐसा ठंडा मौसम? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का लहर और हवा की रफ्तार कम होने के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। इसके साथ ही रात के समय आसमान साफ रहने से तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि दिन में धूप कमजोर पड़ने से कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। नमी और कम विजिबिलिटी के कारण कोहरा भी लगातार छाया हुआ है। अब जानिए आज पटना में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी पटना में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 8–10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


