सिंपल वन जेन-2 लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.40:इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 400km तक चलेगा; ओला S1 प्रो से मुकाबला

सिंपल वन जेन-2 लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.40:इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 400km तक चलेगा; ओला S1 प्रो से मुकाबला

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने अपने स्कूटर सिंपल वन का नया वर्जन ‘Gen 2’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे डिजाइन, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर के मामले में पहले से काफी बेहतर बनाया है। इस सीरीज में कंपनी ने एक नया ‘अल्ट्रा’ वेरिएंट भी पेश किया है, जिसे लेकर दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 400 किलोमीटर (IDC रेंज) तक चलेगा। सिंपल वन Gen 2 की शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है। कंपनी ने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए इस स्कूटर के साथ ‘लाइफ-टाइम वारंटी’ देने का भी एलान किया है। परफॉर्मेंस में सुधार: टॉप स्पीड अब 115kmph नया ‘अल्ट्रा’ वेरिएंट: एक चार्ज में दिल्ली से जयपुर तक का सफर कंपनी ने अपने ‘सिंपल वन अल्ट्रा’ वैरिएंट में 6.5kWh की बड़ी बैटरी दी है। इसकी IDC रेंज 400 किलोमीटर है। यह 2.77 सेकेंड में 0-40 किमी की रफ्तार पकड़ता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस टॉप वेरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। डिजाइन और कंफर्ट: सीट की ऊंचाई 16mm कम हुई कंपनी ने Gen 2 के स्ट्रक्चर में बदलाव किए हैं ताकि राइडिंग स्मूथ रहे। स्मार्ट फीचर्स: सिंपल-OS और नए राइडिंग मोड्स नया स्कूटर ‘SimpleOS’ पर चलता है, जिसमें कई हाई-टेक फीचर्स जोड़े गए हैं: वेरिएंट्स और उनकी कीमतें (एक्स-शोरूम) कंपनी ने अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से तीन मुख्य बैटरी पैक पेश किए हैं: क्या होती है IDC रेंज? अक्सर लोग IDC रेंज और वास्तविक रेंज में कंफ्यूज होते हैं। IDC (इंडियन ड्राइव साइकिल) रेंज लैब की परिस्थितियों में मापी जाती है। सड़कों पर चलाने पर आमतौर पर यह रेंज 15-20% कम हो जाती है। यानी 400km की IDC रेंज वाली अल्ट्रा सड़कों पर करीब 320-330km की रेंज दे सकती है। एक्सपर्ट टिप: अगर आपका रोजाना का सफर 50-60 किमी है, तो 3.7kWh वाला बेस मॉडल काफी है। लेकिन अगर आप बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं या इंटर-सिटी ट्रेवल (जैसे गुड़गांव से दिल्ली) करते हैं, तो 5kWh या वेरिएंट बेहतर निवेश होगा। ओला, एथर, टीवीएस के स्कूटर्स से मुकाबला सिंपल वन जेन 2 का मुकाबला भारतीय बाजार के उन प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा, जो अपनी रेंज और स्पीड के लिए जाने जाते हैं। इसमें ओला, एथर और टीवीएस शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *