पन्ना जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर ऊषा परमार ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। अवकाश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय (निजी), केंद्रीय और नवोदय विद्यालय, सीबीएसई से जुड़े स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। कक्षा 9 से 12 तक स्कूल नियमित कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल अपने तय समय पर ही संचालित होंगे। बोर्ड और अन्य परीक्षाएं भी अपनी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होंगी। शिक्षक और स्टाफ उपस्थित रहेंगे शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। उन्हें तय समय पर स्कूल आकर कार्य पूरा करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि अभिभावक और स्कूल प्रबंधक बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें और ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें।


