किशनगंज में कोचिंग टीचर पर दुष्कर्म का आरोप:11 साल की छात्रा से दुष्कर्म, शादी करने की बात कही; वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

किशनगंज में कोचिंग टीचर पर दुष्कर्म का आरोप:11 साल की छात्रा से दुष्कर्म, शादी करने की बात कही; वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के पाठामारी थाना क्षेत्र में एक निजी कोचिंग शिक्षक पर 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी शिक्षक राकिब उसे अपने घर में कोचिंग पढ़ाता था। यह घटना 15 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। आरोपी ने सलवार-सूट फाड़कर किया जबरदस्ती दुष्कर्म पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि उस दिन वह अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी आरोपी राकिब ने उसे रोक लिया। सहेलियों के चले जाने के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर उसका सलवार-सूट फाड़कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से बड़ी होने पर शादी करने की बात कही घटना के बाद, आरोपी ने पीड़िता के फोटो और वीडियो बना लिए। उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी ने पीड़िता से यह भी कहा कि बड़ी होने पर वह उससे शादी कर लेगा। पंचायत में की शिकायत, नहीं सुलझ मामला डर के कारण पीड़िता ने काफी दिनों बाद अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पहले स्थानीय पंचायत में शिकायत की, जहां पंचायती हुई, लेकिन आरोपी पक्ष के टाल-मटोल के कारण मामला सुलझ नहीं सका। इसके बाद परिजन ठाकुरगंज थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनका आवेदन नहीं लिया गया। अंततः, परिवार किशनगंज महिला थाने गया, जहां पुलिस ने पीड़िता का आवेदन स्वीकार कर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। महिला थाने में एफआईआर दर्ज, मामले की जांच शुरू महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक राकिब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना कोचिंग सेंटरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठा रही है। स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ रोष है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के पाठामारी थाना क्षेत्र में एक निजी कोचिंग शिक्षक पर 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी शिक्षक राकिब उसे अपने घर में कोचिंग पढ़ाता था। यह घटना 15 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। आरोपी ने सलवार-सूट फाड़कर किया जबरदस्ती दुष्कर्म पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि उस दिन वह अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी आरोपी राकिब ने उसे रोक लिया। सहेलियों के चले जाने के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर उसका सलवार-सूट फाड़कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से बड़ी होने पर शादी करने की बात कही घटना के बाद, आरोपी ने पीड़िता के फोटो और वीडियो बना लिए। उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी ने पीड़िता से यह भी कहा कि बड़ी होने पर वह उससे शादी कर लेगा। पंचायत में की शिकायत, नहीं सुलझ मामला डर के कारण पीड़िता ने काफी दिनों बाद अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पहले स्थानीय पंचायत में शिकायत की, जहां पंचायती हुई, लेकिन आरोपी पक्ष के टाल-मटोल के कारण मामला सुलझ नहीं सका। इसके बाद परिजन ठाकुरगंज थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनका आवेदन नहीं लिया गया। अंततः, परिवार किशनगंज महिला थाने गया, जहां पुलिस ने पीड़िता का आवेदन स्वीकार कर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। महिला थाने में एफआईआर दर्ज, मामले की जांच शुरू महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक राकिब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना कोचिंग सेंटरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठा रही है। स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ रोष है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *