शेखपुरा में डीएम-एसपी की बैठक:गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह परेड ग्राउंड में होगा, अधिकारियों को मिले टास्क

शेखपुरा में डीएम-एसपी की बैठक:गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह परेड ग्राउंड में होगा, अधिकारियों को मिले टास्क

शेखपुरा में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने बैठक की। जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में आयोजित हुई। इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। इससे पूर्व, सभी अधिकारियों को सुबह 7 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। परेड में पुलिस बल के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय और डीएम उच्च विद्यालय के छात्र शामिल होंगे। इन छात्रों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। इस वर्ष समारोह के दौरान 12 विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भव्य झांकियों की प्रदर्शनी की जाएगी। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि परेड और झांकी प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। पूरे जिले और समारोह स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को दी गई है। जिले के महादलित टोलों में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी डीडब्ल्यूओ और डीईओ को सौंपी गई है। सभी पंचायत सरकार भवनों में संबंधित मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी कार्यालयों के प्रधान नियमानुसार झंडोत्तोलन का समय निर्धारित करेंगे और कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति में इसे सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, प्रत्येक कार्यालय प्रधान को झंडा बांधने, राष्ट्रीय ध्वज की देखरेख या सुरक्षा करने तथा ससमय ध्वज को उतारने के लिए एक सक्षम कर्मी को प्रतिनियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया है। परेड मैदान की साफ-सफाई का दायित्व कार्यपालक पदाधिकारी को संयुक्त रूप से दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। शेखपुरा में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने बैठक की। जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में आयोजित हुई। इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। इससे पूर्व, सभी अधिकारियों को सुबह 7 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। परेड में पुलिस बल के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय और डीएम उच्च विद्यालय के छात्र शामिल होंगे। इन छात्रों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। इस वर्ष समारोह के दौरान 12 विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भव्य झांकियों की प्रदर्शनी की जाएगी। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि परेड और झांकी प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। पूरे जिले और समारोह स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को दी गई है। जिले के महादलित टोलों में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी डीडब्ल्यूओ और डीईओ को सौंपी गई है। सभी पंचायत सरकार भवनों में संबंधित मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी कार्यालयों के प्रधान नियमानुसार झंडोत्तोलन का समय निर्धारित करेंगे और कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति में इसे सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, प्रत्येक कार्यालय प्रधान को झंडा बांधने, राष्ट्रीय ध्वज की देखरेख या सुरक्षा करने तथा ससमय ध्वज को उतारने के लिए एक सक्षम कर्मी को प्रतिनियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया है। परेड मैदान की साफ-सफाई का दायित्व कार्यपालक पदाधिकारी को संयुक्त रूप से दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *