अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी अरेस्ट:मधुबनी पुलिस ने बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश किया, 10 अन्य की तलाश जारी

अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी अरेस्ट:मधुबनी पुलिस ने बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश किया, 10 अन्य की तलाश जारी

मधुबनी की फूलपरास थाना पुलिस ने बाइक लूट के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान फूलपरास थाना क्षेत्र के धौंसी गांव निवासी स्वर्गीय नारायण यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से फूलपरास थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर अपराधी गिरोह द्वारा बाइक लूट की घटनाएं हो रही थीं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फूलपरास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम को सभी लूट कांडों का खुलासा करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का जिम्मा सौंपा गया था। विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को नीतीश कुमार को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह बाइक लूटने के बाद उन्हें अंधरामठ थाना क्षेत्र के सुआटोल निवासी मनीष कुमार को बेच देता था। इस मामले में कुल 10 अपराधियों की पहचान की गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मधुबनी की फूलपरास थाना पुलिस ने बाइक लूट के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान फूलपरास थाना क्षेत्र के धौंसी गांव निवासी स्वर्गीय नारायण यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से फूलपरास थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर अपराधी गिरोह द्वारा बाइक लूट की घटनाएं हो रही थीं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फूलपरास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम को सभी लूट कांडों का खुलासा करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का जिम्मा सौंपा गया था। विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को नीतीश कुमार को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह बाइक लूटने के बाद उन्हें अंधरामठ थाना क्षेत्र के सुआटोल निवासी मनीष कुमार को बेच देता था। इस मामले में कुल 10 अपराधियों की पहचान की गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *