भिवानी व रोहतक जिले के बीच चलने वाली ट्रेन करीब एक पखवाड़े तक नहीं चलेंगी। यह फैसला रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते लिया गया है। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं रेल नहीं चलने के कारण ट्रैफिक पर यात्रियों का बोझ बढ़ेगा। ये ट्रेन रद्द
-गाड़ी संख्या 54015 रोहतक-भिवानी रेल 26 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।
-गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54013 रोहतक-भिवानी व गाड़ी संख्या 54018 भिवानी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54014 भिवानी-रोहतक रेल 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी।
-गाड़ी संख्या 54011/12 रोहतक-हांसी-रोहतक 14 फरवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी।
-गाड़ी संख्या 54424/23 हिसार-नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा 14 फरवरी को रद्द रहेगी। -गाड़ी संख्या 54005 दिल्ली-भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। जो रोहतक तक संचालित होगी। यह रेलेसवा रोहतक-भिवानी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।


