संतकबीरनगर के युवक की उड़ीसा में मौत:नट-बोल्ट फैक्ट्री के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच जारी

संतकबीरनगर के युवक की उड़ीसा में मौत:नट-बोल्ट फैक्ट्री के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच जारी

महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी हाशिम पुत्र जुम्मन की उड़ीसा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव रविवार को कार्यस्थल फैक्ट्री के निकट मिला। हाशिम कुछ माह पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में उड़ीसा गया था। उसके पिता जुम्मन ने बताया कि हाशिम पहले एक रिश्तेदार के साथ मुंबई गया था, जिसके बाद वह उड़ीसा चला गया और वहां एक नट-बोल्ट फैक्ट्री में काम करने लगा था। हाशिम की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में मातम छा गया। मृतक के पिता जुम्मन ने बताया कि उन्हें अभी तक बेटे की मौत की असली वजह पता नहीं चल पाई है। परिजनों को उम्मीद है कि हाशिम का शव मंगलवार को उड़ीसा स्थित पोस्टमार्टम हाउस से उनके घर पहुंचेगा। शव लेने के लिए परिजन मुंबई से उड़ीसा पहुंच गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *