पलवल में पति-पत्नी पर हमला, दोनों घायल हुए:बोले- मकान पर कब्जे का प्रयास किया; 7 नामजद समेत 15 पर केस दर्ज

पलवल में पति-पत्नी पर हमला, दोनों घायल हुए:बोले- मकान पर कब्जे का प्रयास किया; 7 नामजद समेत 15 पर केस दर्ज

पलवल जिले के गदपुरी थाना क्षेत्र के हरफली गांव में घर पर कब्जा करने की नीयत से एक दंपत्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने बाहरी लोगों को बुलाकर महिला सुरक्षा गार्ड और उसके पति को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला सुरक्षा गार्ड ने दर्ज कराई शिकायत
गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि हरफली गांव निवासी मनीषा, जो नर्सिंग हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है। मनीषा ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी प्रमोद मिश्रा उनके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। लाठी-डंडों से किया गया हमला
मनीषा के अनुसार, 2 जनवरी की शाम प्रमोद मिश्रा, उनकी पत्नी चमन, बेटी खुशी और बेटे आयुष ने गांव के उदयबीर, जसवीर सहित करीब 15 बाहरी लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। सभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज की और मनीषा के पति मुकेश तिवारी को पीटना शुरू कर दिया। महिला के साथ अभद्रता, सामान भी लूटा
जब मनीषा ने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी जमीन पर पटककर पीटा और उनके साथ अभद्रता की। शोर सुनकर दंपत्ति के बच्चों ने अपने मामा को फोन किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मनीषा ने बताया कि जाते समय हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए और उनके घर से इंडक्शन चूल्हा, हीटर और अन्य घरेलू सामान भी लूटकर ले गए। पुलिस जांच जारी
घायल दंपत्ति को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *