दरभंगा में बाइक सवारों की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:80kmph की रफ्तार से उड़ाया, मोटरसाइकिल सवार तीन लड़के गंभीर रूप से घायल

दरभंगा में बाइक सवारों की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:80kmph की रफ्तार से उड़ाया, मोटरसाइकिल सवार तीन लड़के गंभीर रूप से घायल

दरभंगा के बहेड़ी इलाके के बाइक सवार की जोरदार टक्कर के बाद 65 साल के एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, जिस बाइक से बुजुर्ग को टक्कर लगी, उस पर बैठे तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुरहाचट्टी–हथौड़ी मुख्य मार्ग पर हरहच्चा महादेव चौक के पास की है। घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान महादेव सहनी के रूप में हुई है, जो हरहच्चा बहेड़ी के रहने वाले थे और हरहच्चा महादेव चौक पर चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहे थे। परिजन बोले- दूध लेकर लौट रहे थे, तभी बाइक सवारों ने उड़ाया परिजनों के अनुसार, महादेव सहनी रोज की तरह सोमवार को ददरवारा से दूध लेकर अपनी चाय दुकान के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वे दुकान के ठीक सामने पहुंचे, उसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक स्प्लेंडर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महादेव सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 23 साल का राजा कुमार सहनी, 15 साल का अमन सहनी और 26 साल का अशोक सहनी शामिल है। तीनों घायल नवटोलिया, बहेड़ी के रहने वाले हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के बेटे ने मुआवजे की मांग की मृतक के पुत्र नुनू साहनी ने बताया कि बाइक की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी और सामने से सीधी टक्कर मारी गई। घटना उनके घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। उन्होंने सरकार से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पिता चाय की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का सहारा थे और उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन से घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश कुमार ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि महादेव सहनी चौक के पुराने और प्रतिष्ठित चाय दुकानदार थे। उन्होंने युवाओं से नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर चिंता जताई और प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं आशुतोष कुमार सिंह ने प्रशासन से घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।स्थानीय निवासी दीपक कुमार झा ने भी घटना को बेहद दुखद बताया। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना इंचार्ज सूरज कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। दरभंगा के बहेड़ी इलाके के बाइक सवार की जोरदार टक्कर के बाद 65 साल के एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, जिस बाइक से बुजुर्ग को टक्कर लगी, उस पर बैठे तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुरहाचट्टी–हथौड़ी मुख्य मार्ग पर हरहच्चा महादेव चौक के पास की है। घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान महादेव सहनी के रूप में हुई है, जो हरहच्चा बहेड़ी के रहने वाले थे और हरहच्चा महादेव चौक पर चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहे थे। परिजन बोले- दूध लेकर लौट रहे थे, तभी बाइक सवारों ने उड़ाया परिजनों के अनुसार, महादेव सहनी रोज की तरह सोमवार को ददरवारा से दूध लेकर अपनी चाय दुकान के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वे दुकान के ठीक सामने पहुंचे, उसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक स्प्लेंडर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महादेव सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 23 साल का राजा कुमार सहनी, 15 साल का अमन सहनी और 26 साल का अशोक सहनी शामिल है। तीनों घायल नवटोलिया, बहेड़ी के रहने वाले हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के बेटे ने मुआवजे की मांग की मृतक के पुत्र नुनू साहनी ने बताया कि बाइक की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी और सामने से सीधी टक्कर मारी गई। घटना उनके घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। उन्होंने सरकार से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पिता चाय की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का सहारा थे और उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन से घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश कुमार ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि महादेव सहनी चौक के पुराने और प्रतिष्ठित चाय दुकानदार थे। उन्होंने युवाओं से नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर चिंता जताई और प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं आशुतोष कुमार सिंह ने प्रशासन से घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।स्थानीय निवासी दीपक कुमार झा ने भी घटना को बेहद दुखद बताया। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना इंचार्ज सूरज कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *