शहीद अंकित राज की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई:राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

शहीद अंकित राज की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई:राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

शेखपुरा में सोमवार को अरियरी प्रखंड के एकाढा गांव में थल सेना के शहीद सैनिक अंकित राज की आठवीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। उनके पैतृक गांव स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मो. इमाम गजाली, शेखपुरा जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कुमार और चेवाड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष लट्टू यादव सहित स्थानीय लोगों ने शहीद अंकित की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया। बता दें कि शेखपुरा जिले के जांबाज बेटे अंकित राज देश की रक्षा करते हुए बर्फबारी का शिकार होकर शहीद हो गए थे। उस समय अंकित 24 वर्ष के थे और चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। अंकित शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना अंतर्गत एकाढा गांव निवासी किसान अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के पुत्र थे। वह भारतीय थल सेना में सीएमपी जवान के रूप में लेह में तैनात थे। बर्फबारी के दौरान अंकित अपने छह अन्य साथियों के साथ बर्फ में दब गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब इन सैनिकों को बर्फ से निकालकर सेना के अस्पताल ले जाया गया, तो सभी की मृत्यु हो गई थी। उनकी स्मृति में तब से प्रत्येक वर्ष उनके पैतृक गांव में, जहां उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था, उस स्थल पर स्थापित उनकी प्रतिमा के निकट पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष के समारोह का संचालन उनके भाई गौरव कुमार ने किया। शेखपुरा में सोमवार को अरियरी प्रखंड के एकाढा गांव में थल सेना के शहीद सैनिक अंकित राज की आठवीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। उनके पैतृक गांव स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मो. इमाम गजाली, शेखपुरा जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कुमार और चेवाड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष लट्टू यादव सहित स्थानीय लोगों ने शहीद अंकित की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया। बता दें कि शेखपुरा जिले के जांबाज बेटे अंकित राज देश की रक्षा करते हुए बर्फबारी का शिकार होकर शहीद हो गए थे। उस समय अंकित 24 वर्ष के थे और चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। अंकित शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना अंतर्गत एकाढा गांव निवासी किसान अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के पुत्र थे। वह भारतीय थल सेना में सीएमपी जवान के रूप में लेह में तैनात थे। बर्फबारी के दौरान अंकित अपने छह अन्य साथियों के साथ बर्फ में दब गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब इन सैनिकों को बर्फ से निकालकर सेना के अस्पताल ले जाया गया, तो सभी की मृत्यु हो गई थी। उनकी स्मृति में तब से प्रत्येक वर्ष उनके पैतृक गांव में, जहां उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था, उस स्थल पर स्थापित उनकी प्रतिमा के निकट पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष के समारोह का संचालन उनके भाई गौरव कुमार ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *