सरकारी शिक्षक का बालाओं संग डांस वीडियो वायरल:मोतिहारी में शिक्षा विभाग ने मांगा जबाव, मामला 6 महीने पुराना

सरकारी शिक्षक का बालाओं संग डांस वीडियो वायरल:मोतिहारी में शिक्षा विभाग ने मांगा जबाव, मामला 6 महीने पुराना

मोतिहारी के केसरिया प्रखंड में एक सरकारी शिक्षक का बारबालाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान केसरिया प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अर्जुन छपरा के जयप्रकाश गिरी के रूप में हुई है। यह वीडियो लगभग छह महीने पुराना बताया जा रहा है। चचेरी बहन की शादी में ऑर्केस्ट्रा में किया था डांस जानकारी के अनुसार, यह वीडियो जयप्रकाश गिरी की चचेरी बहन की शादी के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में रिकॉर्ड किया गया था। शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। देर रात महिला डांसरों के मंच पर नृत्य शुरू करने के बाद, शिक्षक जयप्रकाश गिरी भी मंच पर चढ़ गए और उनके साथ डांस करने लगे। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कुछ लोग सरकारी शिक्षक के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं और उनसे मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। BEO बोले -वीडियो उनके संज्ञान में है इस मामले में शिक्षक जयप्रकाश गिरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं, केसरिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पुष्टि की कि वीडियो उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और शिक्षक जयप्रकाश गिरी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी के केसरिया प्रखंड में एक सरकारी शिक्षक का बारबालाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान केसरिया प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अर्जुन छपरा के जयप्रकाश गिरी के रूप में हुई है। यह वीडियो लगभग छह महीने पुराना बताया जा रहा है। चचेरी बहन की शादी में ऑर्केस्ट्रा में किया था डांस जानकारी के अनुसार, यह वीडियो जयप्रकाश गिरी की चचेरी बहन की शादी के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में रिकॉर्ड किया गया था। शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। देर रात महिला डांसरों के मंच पर नृत्य शुरू करने के बाद, शिक्षक जयप्रकाश गिरी भी मंच पर चढ़ गए और उनके साथ डांस करने लगे। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कुछ लोग सरकारी शिक्षक के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं और उनसे मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। BEO बोले -वीडियो उनके संज्ञान में है इस मामले में शिक्षक जयप्रकाश गिरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं, केसरिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पुष्टि की कि वीडियो उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और शिक्षक जयप्रकाश गिरी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *