खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन:नेताओं ने किसानों को तंग करने का आरोप लगाया, कहा- आत्महत्या के अलावा कोई उपाय नहीं

खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन:नेताओं ने किसानों को तंग करने का आरोप लगाया, कहा- आत्महत्या के अलावा कोई उपाय नहीं

समस्तीपुर में खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, बुलडोजर कार्रवाई बंद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ताजपुर में जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड माले सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। इससे पूर्व लोगों ने मांगों की लिखी हुई तख्तियां लेकर माले कार्यालय से ताजपुर बाजार में जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई प्रखंड कार्यालय पहुंची। जहां लोगों ने खाद कालाबाजारी पर रोक लगाने , बुलडोजर कार्रवाई बंद करने, मजदूर विरोधी श्रम कानून को वापस लेने आदि मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले के नेताओं ने कहा कि आज जिले भर के किसान धान की उपज करने के बावजूद उसे बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य उन्हें नहीं मिल रहा। पैक्स में भी पूरे धान की खरीद नहीं हो रही है। नेताओं ने कहा- किसानों के सामने सुसाइड के अलावा कोई उपाय नहीं नेताओं ने कहा कि किसानों को औने-पौने दाम में धान बेचना पड़ता है। ऐसी स्थिति में किसानों के समक्ष आत्महत्या ही अब सिर्फ उपाय बच गया है। लोगों ने बताया कि जिले के 381 पंचायत में पैक्स के माध्यम से धान की खरीद होनी है। लेकिन पैसों का लक्ष्य बहुत कम रहने के कारण किसान धान लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं, रवि के इस मौसम में किसान खाद के लिए परेशान है, उन्हें कालाबाजारी में खाद खरीद कर खेतों में छिड़काव करना पड़ रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने के साथी सरकारी। भूमि पर रहने वाले भूमिहीनों को बास गीत का पर्चा देने के अलावा लोगों को बेसन के लिए बास की जमीन देने‌ आदि की मांग कर रहे थे। भाकपा-माकपा के कार्यकर्ताओं ने कई अन्य मांगों को लेकर भी की नारेबाजी इस जुलूस में भाकपा माले के अलावा भाकपा एवं माकपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मनरेगा में किया गया बदलाव वापस लेने, मजदूर विरोधी 4 श्रमकोड वापस लेने, धान खरीद की गारंटी करने, खाद कालाबाजारी पर रोक लगाने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, भूमिहीन को वास भूमि एवं आवास देने, पंचायत स्तर पर नलकूप लगाने आदि की मांग की। इस मौके पर प्रखंड सचिव के अलावा प्रभात रंजन गुप्ता, मो एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो नौशाद, भाकपा के अंचल सचिव रामप्रीत पासवान, रामबृक्ष राय, बिगन राम, मो अलाउद्दीन, नंदलाल पंडित समेत अन्य वामदलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समस्तीपुर में खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, बुलडोजर कार्रवाई बंद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ताजपुर में जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड माले सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। इससे पूर्व लोगों ने मांगों की लिखी हुई तख्तियां लेकर माले कार्यालय से ताजपुर बाजार में जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई प्रखंड कार्यालय पहुंची। जहां लोगों ने खाद कालाबाजारी पर रोक लगाने , बुलडोजर कार्रवाई बंद करने, मजदूर विरोधी श्रम कानून को वापस लेने आदि मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले के नेताओं ने कहा कि आज जिले भर के किसान धान की उपज करने के बावजूद उसे बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य उन्हें नहीं मिल रहा। पैक्स में भी पूरे धान की खरीद नहीं हो रही है। नेताओं ने कहा- किसानों के सामने सुसाइड के अलावा कोई उपाय नहीं नेताओं ने कहा कि किसानों को औने-पौने दाम में धान बेचना पड़ता है। ऐसी स्थिति में किसानों के समक्ष आत्महत्या ही अब सिर्फ उपाय बच गया है। लोगों ने बताया कि जिले के 381 पंचायत में पैक्स के माध्यम से धान की खरीद होनी है। लेकिन पैसों का लक्ष्य बहुत कम रहने के कारण किसान धान लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं, रवि के इस मौसम में किसान खाद के लिए परेशान है, उन्हें कालाबाजारी में खाद खरीद कर खेतों में छिड़काव करना पड़ रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने के साथी सरकारी। भूमि पर रहने वाले भूमिहीनों को बास गीत का पर्चा देने के अलावा लोगों को बेसन के लिए बास की जमीन देने‌ आदि की मांग कर रहे थे। भाकपा-माकपा के कार्यकर्ताओं ने कई अन्य मांगों को लेकर भी की नारेबाजी इस जुलूस में भाकपा माले के अलावा भाकपा एवं माकपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मनरेगा में किया गया बदलाव वापस लेने, मजदूर विरोधी 4 श्रमकोड वापस लेने, धान खरीद की गारंटी करने, खाद कालाबाजारी पर रोक लगाने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, भूमिहीन को वास भूमि एवं आवास देने, पंचायत स्तर पर नलकूप लगाने आदि की मांग की। इस मौके पर प्रखंड सचिव के अलावा प्रभात रंजन गुप्ता, मो एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो नौशाद, भाकपा के अंचल सचिव रामप्रीत पासवान, रामबृक्ष राय, बिगन राम, मो अलाउद्दीन, नंदलाल पंडित समेत अन्य वामदलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *