अमेरिका में अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या करने के बाद एक युवक अमेरिकी पुलिस को गुमराह कर भारत भाग आया। आरोपी शनिवार को US से फ्लाइट में सवार होकर पंजाब के अमृतसर पहुंचा। इसके बाद उसके चंडीगढ़ आने की जानकारी सामने आई है। विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए 27 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी महिला निकिता गोडिशला की हत्या के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही तलाश खत्म हो गई है। हत्या के बाद भारत फरार हुए पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा को इंटरपोल की मदद से तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक आरोपी पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारतीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर उसे डिपोर्ट कराने की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने पहले खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की और फिर देश छोड़कर फरार हो गया। यहां पढ़िए, क्या है पूरा मामला… हत्या के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी
पुलिस जब अर्जुन शर्मा के फ्लैट में पहुंची तो वहां से निकिता गोडिशला का शव बरामद हुआ। निकिता के शरीर पर चाकू के कई निशान थे, जिससे साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। शव मिलने के बाद अमेरिकी पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए अमेरिकी पुलिस फेडरल एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। वहीं, भारतीय एजेंसियों को भी इस मामले में अलर्ट किया गया है। नए साल की शाम को हुई हत्या की आशंका
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकिता की हत्या नए साल की शाम करीब 7 बजे के बाद की गई थी। हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं।
चंडीगढ़ के युवक ने अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या की:गुमशुदगी दर्ज करवा अमृतसर पहुंचा; पुलिस ढूंढते पहुंची तो बॉयफ्रेंड के फ्लैट से शव मिला


