जींद जिले के जुलाना कस्बे की अनाजमंडी में इस वर्ष धान की आवक में पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अब तक कुल 21 लाख 52 हजार 510 क्विंटल धान की आवक हुई है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 17 लाख 73 हजार 470 क्विंटल था। इस प्रकार धान की आवक में लगभग 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बाजरे की आवक में 28 प्रतिशत की वृद्धि
इस वर्ष बाजरे का भाव 1900 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मंडी में अब तक 6797 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है, जो पिछले वर्ष की 5329 क्विंटल आवक से लगभग 28 प्रतिशत अधिक है। कपास की आवक में भी बढ़ोतरी
कपास का भाव 6410 से 6850 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। कुल 580 क्विंटल कपास की आवक हुई, जो पिछले वर्ष की 557 क्विंटल आवक से लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। धान की किस्मों में बासमती 1121 सबसे आगे
धान की किस्मों में इस वर्ष पी.आर. धान की आवक शून्य रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1298 क्विंटल आवक हुई थी। धान 1509 किस्म: भाव 2950 से 3050 रुपए प्रति क्विंटल, कुल आवक 1 लाख 32 हजार 60 क्विंटल, जो पिछले वर्ष से 22 प्रतिशत अधिक है।
बासमती 1121 किस्म: भाव 3650 से 4300 रुपए प्रति क्विंटल, कुल आवक 20 लाख 18 हजार 255 क्विंटल, जो पिछले वर्ष की 16 लाख 63 हजार 320 क्विंटल आवक से लगभग 21 प्रतिशत अधिक है। किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था
मार्केट कमेटी जुलाना की चेयरमैन मीनू शर्मा ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार की ओर से किसानों की हर फसल की खरीद सुनिश्चित की जा रही है और किसी भी किसान को फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं आई है।


