मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में रविवार को सीजन-मिथिलेश-सुग्गु (SMS) मेमोरियल टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सीजन-11 मधेपुरा ने सद्भावना क्लब सोनबरसा को हराकर विजेता कप अपने नाम किया। फाइनल मैच का उद्घाटन युवा समाजसेवी बिपिन कुमार, पूर्व खिलाड़ी दिनेश कृष्ण और गुलजार बंटी सहित अन्य अतिथियों ने किया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मधेपुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सोनबरसा की टीम ने बनाए 118 रन पहले बल्लेबाजी करते हुए सद्भावना क्लब सोनबरसा की टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 118 रन बनाए। विनीत झा ने 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सद्दाम ने 12 और बादल ने अंतिम ओवर में 16 रन जोड़े। मधेपुरा की ओर से नीरज गुगली और सुधाकर ने दो-दो विकेट लिए, वहीं कृष्ण प्रकाश और कप्तान चुटकी को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीजन-11 मधेपुरा ने 14.2 ओवर में 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। ब्रजेश रबाडा ने 33 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। चुटकी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सोनबरसा के विनीत झा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। सीमांचल क्षेत्र की 16 टीमों ने लिया हिस्सा यह टूर्नामेंट 27 दिसंबर से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें कोसी और सीमांचल क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता दिवंगत साथी खिलाड़ी इंजीनियर वैभव राज उर्फ सीजन, इंजीनियर कुमार अभिनव उर्फ सुग्गु और मिथिलेश कुमार की स्मृति में आयोजित की गई थी। फाइनल मैच से पहले सभी खिलाड़ियों और अतिथियों ने दो मिनट का मौन रखकर तीनों दिवंगत क्रिकेटरों को श्रद्धांजलि दी। मैच की कमेंट्री अजीत, रंजीत, प्रशांत सिंह और दिलखुश ने हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली भाषाओं में की। विजेता टीम को 25 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी मिली। मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में रविवार को सीजन-मिथिलेश-सुग्गु (SMS) मेमोरियल टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सीजन-11 मधेपुरा ने सद्भावना क्लब सोनबरसा को हराकर विजेता कप अपने नाम किया। फाइनल मैच का उद्घाटन युवा समाजसेवी बिपिन कुमार, पूर्व खिलाड़ी दिनेश कृष्ण और गुलजार बंटी सहित अन्य अतिथियों ने किया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मधेपुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सोनबरसा की टीम ने बनाए 118 रन पहले बल्लेबाजी करते हुए सद्भावना क्लब सोनबरसा की टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 118 रन बनाए। विनीत झा ने 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सद्दाम ने 12 और बादल ने अंतिम ओवर में 16 रन जोड़े। मधेपुरा की ओर से नीरज गुगली और सुधाकर ने दो-दो विकेट लिए, वहीं कृष्ण प्रकाश और कप्तान चुटकी को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीजन-11 मधेपुरा ने 14.2 ओवर में 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। ब्रजेश रबाडा ने 33 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। चुटकी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सोनबरसा के विनीत झा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। सीमांचल क्षेत्र की 16 टीमों ने लिया हिस्सा यह टूर्नामेंट 27 दिसंबर से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें कोसी और सीमांचल क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता दिवंगत साथी खिलाड़ी इंजीनियर वैभव राज उर्फ सीजन, इंजीनियर कुमार अभिनव उर्फ सुग्गु और मिथिलेश कुमार की स्मृति में आयोजित की गई थी। फाइनल मैच से पहले सभी खिलाड़ियों और अतिथियों ने दो मिनट का मौन रखकर तीनों दिवंगत क्रिकेटरों को श्रद्धांजलि दी। मैच की कमेंट्री अजीत, रंजीत, प्रशांत सिंह और दिलखुश ने हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली भाषाओं में की। विजेता टीम को 25 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी मिली।


