किशनगंज में नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त:मुजफ्फरपुर की स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकराई, गाड़ी छोड़कर चालक फरार

किशनगंज में नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त:मुजफ्फरपुर की स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकराई, गाड़ी छोड़कर चालक फरार

किशनगंज के पौआखाली थानाक्षेत्र अंतर्गत मीरभिट्ठा गांव के समीप अररिया-गलगलिया नेशनल हाईवे 327 ई पर एक स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR06CZ7179) डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार मुजफ्फरपुर जिले में पंजीकृत है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने देर रात हुई इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से मुख्य सड़क से हटाकर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के समय कार में कौन लोग सवार थे और क्या इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल हुआ है। वाहन छोड़कर चालक फरार दुर्घटनास्थल पर कार का चालक या कोई भी सवार मौजूद नहीं मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि चालक पुलिस कार्रवाई के डर से या किसी अन्य कारण से वाहन छोड़कर फरार हो गया है।फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। पौआखाली पुलिस नींद की झपकी, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी जैसे संभावित कारणों की जांच कर रही है। किशनगंज के पौआखाली थानाक्षेत्र अंतर्गत मीरभिट्ठा गांव के समीप अररिया-गलगलिया नेशनल हाईवे 327 ई पर एक स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR06CZ7179) डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार मुजफ्फरपुर जिले में पंजीकृत है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने देर रात हुई इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से मुख्य सड़क से हटाकर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के समय कार में कौन लोग सवार थे और क्या इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल हुआ है। वाहन छोड़कर चालक फरार दुर्घटनास्थल पर कार का चालक या कोई भी सवार मौजूद नहीं मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि चालक पुलिस कार्रवाई के डर से या किसी अन्य कारण से वाहन छोड़कर फरार हो गया है।फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। पौआखाली पुलिस नींद की झपकी, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी जैसे संभावित कारणों की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *