भागलपुर में टाउन हॉल के पास रोड जाम:जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों फरियादी, यातायात व्यवस्था प्रभावित; घंटों फंसे रहे वाहन चालक

भागलपुर में टाउन हॉल के पास रोड जाम:जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों फरियादी, यातायात व्यवस्था प्रभावित; घंटों फंसे रहे वाहन चालक

भागलपुर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपनी समस्या लेकर काफी संख्या में फरियादी पहुंचे हैं। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे पूरे इलाके में अव्यवस्था का माहौल बन गया। फरियादियों की संख्या अधिक होने के कारण टाउन हॉल के आसपास की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए भागलपुर पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। पुलिसकर्मी लगातार जाम हटाने और वाहनों को सुचारू रूप से निकालने का प्रयास करते रहे। हालांकि, फरियादियों और वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण स्थिति को पूरी तरह संभालना चुनौतीपूर्ण रहा। कई स्थानों पर पुलिस को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ना पड़ा। जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से भूमि और राजस्व से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वे मंत्री से सीधे संवाद कर समाधान की उम्मीद लेकर आए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे बड़े कार्यक्रमों के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले से ठोस योजना बनाने की मांग की है, ताकि आम लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके। भागलपुर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपनी समस्या लेकर काफी संख्या में फरियादी पहुंचे हैं। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे पूरे इलाके में अव्यवस्था का माहौल बन गया। फरियादियों की संख्या अधिक होने के कारण टाउन हॉल के आसपास की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए भागलपुर पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। पुलिसकर्मी लगातार जाम हटाने और वाहनों को सुचारू रूप से निकालने का प्रयास करते रहे। हालांकि, फरियादियों और वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण स्थिति को पूरी तरह संभालना चुनौतीपूर्ण रहा। कई स्थानों पर पुलिस को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ना पड़ा। जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से भूमि और राजस्व से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वे मंत्री से सीधे संवाद कर समाधान की उम्मीद लेकर आए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे बड़े कार्यक्रमों के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले से ठोस योजना बनाने की मांग की है, ताकि आम लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *