महिला मित्र का हाथ पकड़कर पवन सिंह ने काटा केक:बर्थ-डे पर ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट- भगवान आपको सब कुछ दें, यूजर्स बोले- कितनी पी

महिला मित्र का हाथ पकड़कर पवन सिंह ने काटा केक:बर्थ-डे पर ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट- भगवान आपको सब कुछ दें, यूजर्स बोले- कितनी पी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आज जन्मदिन है। उन्हें सेलिब्रेटी से लेकर फैंस तक ने बधाई दी। वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पवन सिंह का बर्थडे मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा ‘हैप्पी बर्थडे भगवान आपकी सारी इच्छा पूरी करे।’ पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद बिहार चुनाव के बीच छाया हुआ था। अब उनका अपने पति के लिए यह पोस्ट चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ज्योति सिंह के शेयर किए गए वीडियो में पवन सिंह चारों ओर अपने टीम और सह कलाकारों से घिरे हुए हैं। वह सबसे पहले हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम करते हैं। कोई उन्हें बर्थ-डे कैप पहना रहा है तो कोई उनका बर्थ-डे कैंडल जला रहा है। पवन सिंह अपने एक महिला मित्र के साथ बर्थ-डे केक काट रहे हैं। उसके हाथ में लगा केक भी चाट रहे हैं। पीछे सभी लोग हैप्पी बर्थ-डे और हर-हर महादेव कह रहे हैं। वीडियो पर खुशबू सरोज नाम की एक यूजर ने पवन सिंह को लेकर लिखा है, ‘इतना पिया है कि बोल भी नहीं पा रहा। ज्योति सिंह के पोस्ट की 2 तस्वीरें… पवन सिंह ने अपनी पत्नी को घर के अंदर नहीं जाने दिया पवन और ज्योति के तलाक का मामला कोर्ट में है। 5 अक्टूबर 2025 को ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने उनके घर गईं। घर के अंदर जाने नहीं दिया गया तो कैमरे के सामने रोती-बिलखती नजर आईं। इस घरेलू विवाद की तपिश विधानसभा चुनाव 2025 में दिखी। पहले तो पवन सिंह ने आरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, लेकिन पत्नी से विवाद की वजह से बीजेपी के दबाव में उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। ज्योति ने निर्दलीय लड़ा बिहार विधानसभा का चुनाव इससे पहले वे काराकाट लोकसभा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए थे। दिलचस्प यह कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की लड़ाई में माले के राजा राम सिंह चुनाव जीत गए थे। विधानसभा चुनाव 2025 में ज्योति सिंह ने घोषणा किया कि काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लडे़ंगी। इस सीट पर पवन सिंह की भी नजर थी। ज्योति ने पवन पर घरेलू हिंसा, धोखा देने, जबरन गर्भपात कराने और पॉलिटिकल फायदे के लिए इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। ज्योति सिंह काराकाट से चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। ज्योति ने इस सीट पर एनडीए को भी जीतने नहीं दिया। सीपीआई एमएल के अरुण सिंह 74157 वोट लाकर चुनाव जीत गए। भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आज जन्मदिन है। उन्हें सेलिब्रेटी से लेकर फैंस तक ने बधाई दी। वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पवन सिंह का बर्थडे मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा ‘हैप्पी बर्थडे भगवान आपकी सारी इच्छा पूरी करे।’ पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद बिहार चुनाव के बीच छाया हुआ था। अब उनका अपने पति के लिए यह पोस्ट चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ज्योति सिंह के शेयर किए गए वीडियो में पवन सिंह चारों ओर अपने टीम और सह कलाकारों से घिरे हुए हैं। वह सबसे पहले हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम करते हैं। कोई उन्हें बर्थ-डे कैप पहना रहा है तो कोई उनका बर्थ-डे कैंडल जला रहा है। पवन सिंह अपने एक महिला मित्र के साथ बर्थ-डे केक काट रहे हैं। उसके हाथ में लगा केक भी चाट रहे हैं। पीछे सभी लोग हैप्पी बर्थ-डे और हर-हर महादेव कह रहे हैं। वीडियो पर खुशबू सरोज नाम की एक यूजर ने पवन सिंह को लेकर लिखा है, ‘इतना पिया है कि बोल भी नहीं पा रहा। ज्योति सिंह के पोस्ट की 2 तस्वीरें… पवन सिंह ने अपनी पत्नी को घर के अंदर नहीं जाने दिया पवन और ज्योति के तलाक का मामला कोर्ट में है। 5 अक्टूबर 2025 को ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने उनके घर गईं। घर के अंदर जाने नहीं दिया गया तो कैमरे के सामने रोती-बिलखती नजर आईं। इस घरेलू विवाद की तपिश विधानसभा चुनाव 2025 में दिखी। पहले तो पवन सिंह ने आरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, लेकिन पत्नी से विवाद की वजह से बीजेपी के दबाव में उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। ज्योति ने निर्दलीय लड़ा बिहार विधानसभा का चुनाव इससे पहले वे काराकाट लोकसभा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए थे। दिलचस्प यह कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की लड़ाई में माले के राजा राम सिंह चुनाव जीत गए थे। विधानसभा चुनाव 2025 में ज्योति सिंह ने घोषणा किया कि काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लडे़ंगी। इस सीट पर पवन सिंह की भी नजर थी। ज्योति ने पवन पर घरेलू हिंसा, धोखा देने, जबरन गर्भपात कराने और पॉलिटिकल फायदे के लिए इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। ज्योति सिंह काराकाट से चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। ज्योति ने इस सीट पर एनडीए को भी जीतने नहीं दिया। सीपीआई एमएल के अरुण सिंह 74157 वोट लाकर चुनाव जीत गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *