जन्मदिन पर झूमते दिखे पवन सिंह! ज्योति ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- छवि खराब…

जन्मदिन पर झूमते दिखे पवन सिंह! ज्योति ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- छवि खराब…

Pawan Singh Birthday: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में पवन सिंह झूमते हुए दिख रहे हैं। 

Pawan Singh Birthday: बीजेपी नेता और भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह आज 40 साल के हो गए। उन्होंने आधी रात को अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पवन सिंह के जश्न का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह केक काटते, हर हर महादेव का नारा लगाते और झूमते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में पवन सिंह अपने जन्मदिन पर काफी रिलैक्स और जश्न के मूड में दिख रहे हैं। उनके नए म्यूजिक वीडियो की एक डांसर भी उनके साथ दिख रही है, जो उन्हें केक काटने में मदद कर रही है।

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया

यह वीडियो पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, भगवान आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।” ज्योति सिंह के वीडियो पोस्ट करने से लोग हैरान हैं क्योंकि फिलहाल उनके रिश्ते में तनाव चल रहा है और कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। दोनों का विवाद कई बार खुलकर लोगों के समें या चुका है। बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान, उनका झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

यूजर्स बोले- छवि खराब करने की साजिश

ज्योति सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो पवन सिंह की हालत दिखाने के लिए शेयर किया गया है। कई अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि यह वीडियो जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए पोस्ट किया गया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि कुछ घंटे पहले एक फोटो पोस्ट करके डिलीट कर दी गई थी और फिर नेगेटिव पब्लिसिटी के लिए यह वीडियो अपलोड किया गया। हालांकि, दूसरी ओर, बड़ी संख्या में फैंस पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते भी दिखे।

जहां कुछ लोग पवन सिंह के व्यवहार से नाराज दिखे, वहीं उनके समर्थकों ने ट्रोलिंग की निंदा की और कहा कि यह एक प्राइवेट पल था। फैंस का कहना है कि जन्मदिन मनाना एक निजी मामला है और इसे बेवजह विवाद बनाया जा रहा है। इस बीच, पवन सिंह का खास बर्थडे भोजपुरी गाना (बानी लईका) भी आज रिलीज हुआ और इसे उनके फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

लॉलीपॉप लागेलू गाने से मिली शोहरत

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा जिले के जोखरी गांव में हुआ था। उन्हें भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स और सिंगर्स में से एक माना जाता है। उन्हें 2008 में रिलीज हुआ सुपर हिट गाना लॉलीपॉप लागेलू से रातों-रात इंटरनेशनल पहचान मिली थी। हाल के सालों में, पवन सिंह अपनी पर्सनल और पॉलिटिकल जिंदगी से जुड़े कई विवादों में फंसे रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में, उन्होंने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *