Jay Bhanushali Mahhi Vij Divorce : रिश्ते हम इंसानों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होते हैं। इनके टूटने पर हम बिखरने लगते हैं, लेकिन ये बात भी सच है कि रिश्ते टूटने से जिंदगी नहीं रुकती है। हमें सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। एक्टर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahhi Vij) भी नवंबर से ही डिवोर्स के रूमर्स के लिए चर्चा में हैं, जिसे उन्होंने कंफर्म कर दिया है। जी हां… भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया कि वे और माही विज ने अलग होने का फैसला किया है।
14 साल की शादी को निभाने के बाद दोनों ने मिलकर अपने इस सफर को खत्म किया है, लेकिन इसके बाद भी हम एक-दूसरे का हमेशा साथ देंगे और हमारे बीच पीस, ग्रोथ और काइंडनेस बनी रहेगी। आइए जानें कि आपकी लाइफ में कभी ऐसा पल आता है तो आप आगे बढ़ने के लिए कौन से पॉजिटिव तरीके अपना सकते हैं।
अपने इमोशंस को जरूर स्वीकार करें: Accept Your Emotions
जब एक लंबे साथ के बाद किसी से अलग होना पड़ता है तो इमोशंस को समझना मुश्किल हो जाता है। हम खुद को संभाल नहीं पाते हैं, और मूव ऑन करने में बहुत वक्त लगता है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. जॉन गॉटमैन कहते हैं कि पॉजिटिव स्टार्ट के लिए पहले इमोशंस को स्वीकार करना सबसे जरूरी है।
हीलिंग के लिए समय दें, जल्दबाजी नहीं करें: Give Time To Heal
नई शुरुआत के लिए जल्दबाजी नहीं करें और हीलिंग के लिए खुद को पूरा समय दें। इससे आपको अपने इमोशंस को, खुद को और आने वाले कल के लिए क्या करना है, समझ आएगा।
खुद के लिए नए गॉल्स बनाएं: P,lan New Goals
पॉजिटिव स्टार्ट के लिए आपके पास गॉल्स होने चाहिए, जिससे आपके पास एक आइडिया हो कि आपको अब आगे क्या करना है और इस ब्लूप्रिंट को फॉलो करें।
मानसिक शांति को महत्व दें: Have Mental Peace
अपनी मेंटल पीस के साथ खिलवाड़ न होने दें, इसे बेहद महत्व दें। इससे आपको शांत रहने और सोचने समझने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप थेरेपी भी ले सकते हैं।
नई शुरुआत से डरें नहीं: New Life Start
किसी टूटे रिश्ते से बाहर निकलने के बाद नई शुरुआत करने से डर लग सकता है। लेकिन इस डर को खुद पर हावी न होने दें… डर लगता है तो इसका डटकर सामना करें।


