मुजफ्फरपुर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा:7 जनवरी तक स्कूल बंद; विजिबिलिटी 100 मीटर के करीब, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंचा

मुजफ्फरपुर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा:7 जनवरी तक स्कूल बंद; विजिबिलिटी 100 मीटर के करीब, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंचा

मुजफ्फरपुर जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में शीतलहर और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के करीब बै। ठंडी पछिया हवा के कारण ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। रात और सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। सुबह करीब 5:30 बजे से 10 बजे तक जिले के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच सिमटी रही। कोहरे का सबसे अधिक असर राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। 7 जनवरी तक स्कूल बंद ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। प्री बोर्ड या फिर बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षा के संचालन को इससे मुक्त रखा गया है। शिक्षक तय समय से स्कूल आएंगे और हाजिरी लगाना भी अनिवार्य होगा। प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कोहरे से यातायात पर असर घने कोहरे के कारण बसों और निजी वाहनों की रफ्तार कम रही, काम पर जाने वाले मजदूर और कर्मचारी देर से पहुंचे। सुबह की सैर और खुले में काम करने वाले परेशान दिखे। ठंड और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। अगले कुछ दिन और सताएगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों तक सुबह और रात में घना कोहरा बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। शीतलहर का प्रभाव जारी रहने से ठंड बढ़ेगी। मुजफ्फरपुर जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में शीतलहर और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के करीब बै। ठंडी पछिया हवा के कारण ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। रात और सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। सुबह करीब 5:30 बजे से 10 बजे तक जिले के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच सिमटी रही। कोहरे का सबसे अधिक असर राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। 7 जनवरी तक स्कूल बंद ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। प्री बोर्ड या फिर बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षा के संचालन को इससे मुक्त रखा गया है। शिक्षक तय समय से स्कूल आएंगे और हाजिरी लगाना भी अनिवार्य होगा। प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कोहरे से यातायात पर असर घने कोहरे के कारण बसों और निजी वाहनों की रफ्तार कम रही, काम पर जाने वाले मजदूर और कर्मचारी देर से पहुंचे। सुबह की सैर और खुले में काम करने वाले परेशान दिखे। ठंड और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। अगले कुछ दिन और सताएगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों तक सुबह और रात में घना कोहरा बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। शीतलहर का प्रभाव जारी रहने से ठंड बढ़ेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *