गहोई वैश्य समाज की भाजपा से सांसद-विधायक बनाने की मांग:समाज से 25 साल की उम्र तक बेटियों की शादी की अपील की

गहोई वैश्य समाज की भाजपा से सांसद-विधायक बनाने की मांग:समाज से 25 साल की उम्र तक बेटियों की शादी की अपील की

औरैया में गहोई वैश्य सेवा समिति ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समिति ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में समाज के लिए दो-दो विधायक और एक सांसद बनाने की मांग की। यह कार्यक्रम शहर के महावीरगंज स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में रविवार को संपन्न हुआ। समारोह में श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन उर्फ राम कुमार सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल (डल्लू भैया) छिरौल्या ने समाज को सशक्त बनाने और एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और सभी को संगठित होना अति आवश्यक है। छिरौल्या ने बच्चों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी के.के. कठिल ने अपने संबोधन में समाज के लोगों से अपनी बेटियों की शादी 25 वर्ष की उम्र तक करने का आग्रह किया। वहीं, गीता नगरिया ने महिलाओं को समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया ताकि समाज का नाम रोशन हो सके। इस अवसर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया। सामूहिक विवाह कराने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी बृजेश बंधु ने किया और अंत में गहोई दर्पण कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु गहोई, महावीर सेठ, मंगलेश सुहाने, संजीव रेजा, श्याम कुमार बरसैयां, अनुज बरसैयां, अमित कुमार सुहाने सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *