इंदौर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर:2 घंटे लेट उतरा पहला विमान, इंदौर आने और जाने वाली 10 से ज्यादा उड़ानें घंटों लेट

इंदौर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर:2 घंटे लेट उतरा पहला विमान, इंदौर आने और जाने वाली 10 से ज्यादा उड़ानें घंटों लेट

इंदौर में बदले मौसम और घने कोहरे ने लगातार तीसरे दिन भी हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर पहला विमान सुबह 8.54 बजे लैंड हो सका, जबकि सामान्य स्थिति में पहली फ्लाइट सुबह 6:40 बजे उतर जाती है। कोहरे के चलते सुबह की 10 से अधिक उड़ानें एक से तीन घंटे की देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर तक पहुंच गई। आमतौर पर इंदौर में दृश्यता 3 किलोमीटर से अधिक रहती है, जबकि सुरक्षित उड़ान संचालन के लिए कम से कम 600 से 800 मीटर दृश्यता आवश्यक मानी जाती है। कम दृश्यता के चलते पुणे से सुबह 6:40 बजे आने वाली फ्लाइट सुबह 8.54 बजे इंदौर पहुंची और यही दिन की पहली लैंडिंग रही। वहीं अहमदाबाद से सुबह 7:10 बजे आने वाली उड़ान भी करीब 9:08 बजे इंदौर पहुंच सकी। कोहरे का असर पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर और भुवनेश्वर से आने वाली उड़ानों के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जबलपुर, गोवा, नागपुर और जम्मू जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा। सुबह हुई देरी का असर पूरे दिन के फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार यदि मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में रात की उड़ानों पर भी कोहरे का असर बना रह सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों को उड़ान से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दे रहा है। यह फ्लाइट लेट इंदौर पहुंचीं निर्धारित समय 06:40 वास्तविक समय 08:55 निर्धारित 07:00 वास्तविक 09:08 निर्धारित 07:05 वास्तविक 8:44 निर्धारित 07:15 वास्तविक 09:03 निर्धारित 07:45 वास्तविक 09:22 निर्धारित 07:55 वास्तविक 09:45 निर्धारित 08:35 वास्तविक 09:37 यह फ्लाइट लेट इंदौर से उड़ी निर्धारित 07.10 वास्तविक 9.47 निर्धारित 07:40 वास्तविक 09:40 निर्धारित 08:00 वास्तविक 09:50 निर्धारित 08:50 वास्तविक 09:43

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *