भोजपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत:धान का बोझा लेकर रोड क्रॉस कर रहे थे, तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर

भोजपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत:धान का बोझा लेकर रोड क्रॉस कर रहे थे, तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर

भोजपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। इलाज के दौरान हादसे के चौथे दिन दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लोदीपुर हाता निवासी शारदा राम(60) के तौर पर हुई है। घटना सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव स्थित ब्रह्मा बाबा के पास की है। परिजन संजय राम ने बताया कि 1 जनवरी की सुबह सिर पर धान का बोझा लेकर रोड क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लेकर गए। वहां से अरवल सदर अस्पताल लाया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच भेज दिया। वहां से शनिवार को घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी सविता देवी, दो पुत्र चंदन कुमार, अविनाश कुमार और एक पुत्री वंदना कुमारी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। इलाज के दौरान हादसे के चौथे दिन दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लोदीपुर हाता निवासी शारदा राम(60) के तौर पर हुई है। घटना सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव स्थित ब्रह्मा बाबा के पास की है। परिजन संजय राम ने बताया कि 1 जनवरी की सुबह सिर पर धान का बोझा लेकर रोड क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लेकर गए। वहां से अरवल सदर अस्पताल लाया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच भेज दिया। वहां से शनिवार को घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी सविता देवी, दो पुत्र चंदन कुमार, अविनाश कुमार और एक पुत्री वंदना कुमारी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *