ग्वालियर में महिला-कर्मचारी ने बॉस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया:खुद को कुंवारा बताया, शारीरिक शोषण किया; शादी की बात आने पर मुकर गया

ग्वालियर में महिला-कर्मचारी ने बॉस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया:खुद को कुंवारा बताया, शारीरिक शोषण किया; शादी की बात आने पर मुकर गया

ग्वालियर में एक कोरियर कंपनी के संचालक पर अपनी ही 23 वर्षीय महिला कर्मचारी को प्यार के जाल में फंसाकर और शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर युवती से संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता के अनुसार, पहली बार जुलाई 2023 में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित यूनिवर्सिटी रोड के एक होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह घटनाक्रम 2023 से अब तक चला। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इस पर युवती ने उसकी जानकारी जुटाई, तब पता चला कि जिसे वह कुंवारा समझ रही थी, वह पहले से शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता विश्वविद्यालय थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। लगातार करता रहा शारीरिक शोषण ग्वालियर के लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह साईं बाबा रोड स्थित अमेजन/फ्लिपकार्ट की कोरियर सर्विस कंपनी में काम करती थी। इस कंपनी का संचालक रवि उर्फ रोहित सिंह तोमर है। वह 2023 से वहां कार्यरत थी। काम के दौरान उसकी आरोपी से दोस्ती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी का वादा किया। जुलाई 2023 में आरोपी ने युवती को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित मोज़ेक होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ गलत कृत्य किया। इसके बाद आरोपी शादी का वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जांच में सामने आया बॉयफ्रेंड शादीशुदा है जब एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर पीड़िता ने उसकी जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने पर युवती उसके घर पहुंची, जहां आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। धोखे और शोषण का शिकार हुई युवती इसके बाद थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अपने घर से फरार विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार जाटव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अपने घर से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *