गुरुग्राम में SPR रोड पर ट्रक में लगी भीषण आग:डिवाइडर से टकरा कर पलटा, जिंदा जलने से बचे राजस्थान के ड्राइवर-कंडक्टर

गुरुग्राम में SPR रोड पर ट्रक में लगी भीषण आग:डिवाइडर से टकरा कर पलटा, जिंदा जलने से बचे राजस्थान के ड्राइवर-कंडक्टर

गुरुग्राम में साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर जनपैक्ट और वाटिका चौक के निकट एक बड़ा हादसा हो गया। रात के समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह पलट गया और तुरंत उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना आधी रात को 12 बजे हुई है। इस समय सड़क पर यातायात कम था। राजस्थान नंबर का ट्रक जयपुर की तरफ से आया था और अचानक से डिवाइडर पर टकरा गया। कुछ ही सेकेंड में ट्रक के केबिन में आग लग गई। धुएं और आग की ऊंची लपटें उठी ट्रक पलटने के बाद उससे धुएं और आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और आसपास की सड़क पर आग की चिंगारियां बिखरी हुई दिख रही हैं। घटनास्थल पर अंधेरा होने के बावजूद आग की रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठा था। राहगीरों ने ड्राइवर और कंडक्टर को निकाला हादसा देखकर राहगीर रुक गए और अंदर फंसे ड्राइवर और कंडक्टर को बाहर निकाला। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में पहुंचाया गया और इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा बादशाहपुर थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि तब तक घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और डिवाइडर से टकराने के कारण वह असंतुलित होकर पलट गया। टक्कर के झटके से ईंधन रिसाव हुआ, जिससे शॉर्ट सर्किट या घर्षण के कारण आग भड़क उठी। ट्रक मालिक और ड्राइवर राजस्थान के यह ट्रक राजस्थान के बेरी के रहने वाले दयाराम का था। अभी ड्राइवर और कंडक्टर बयान देने की स्थिति में नहीं है और उनका इलाज चल रहा है। आज पुलिस उनके बयान लेगी। यह इलाका गुरुग्राम का व्यस्त रोड है, जहां जनपैक्ट जैसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हैं और वाटिका चौक प्रमुख जंक्शन है। एसपीआर पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *