‘नाचने वाली होती तो सपोर्ट करते, गरीब का दर्द सुनिए’:दिव्यांग महिला को झांसे में लेकर यूट्यूबर्स ने बनाया वीडियो; अपना यूपीआई नंबर देकर कहा हेल्प कीजिए

‘नाचने वाली होती तो सपोर्ट करते, गरीब का दर्द सुनिए’:दिव्यांग महिला को झांसे में लेकर यूट्यूबर्स ने बनाया वीडियो; अपना यूपीआई नंबर देकर कहा हेल्प कीजिए

पटना में कुछ यूट्यूबर्स ने वीडियो पर ज्यादा व्यूज और पैसों कमाने के लिए दिव्यांग महिला का इस्तेमाल किया। महिला का ब्रेन वॉश करके एक वीडियो बनवाया। जिसपर कैप्शन लिखा ‘नाचने वाली होती तो सब सपोर्ट करता, गरीब का दर्द सुनिए’। वीडियो को पीड़िता के बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके वायरल होने के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। आसपास के लोगों से कई तरह की बातें सुननी पड़ रही है। यूट्यूबर्स ने पीड़िता की मदद के नाम पर अपना यूपीआई नंबर डाल दिया। पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। उसने अपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और अभी कंपटीशन की तैयारी कर रही है। महिला ने परेशान होकर सखी वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दर्ज की है। मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया गया उसकी 2 तस्वीरें देखिए वीडियो में महिला से यूट्बर्स ने क्या कहने को कहा वो पढ़िए? वीडियो में यूट्यूबरों ने महिला से कहलवाया कि, ‘भइया मैं दोनों पैर से विकलांग हूं। मैं चाहती हूं कि मैं पढ़ लिखकर टीचर बनूं। मेरे वीडियो को इग्नोर मत कीजिए। यही अगर सुंदर लड़की होती या फिर कोई नाच-गाना करने वाली होती है, तो आप लोग उसके वीडियो को देखते। मेरा पैर नहीं है न इसलिए मेरा वीडियो नहीं देख रहे। आप लोग मेरी मदद कीजिए और मेरे वीडियो को लाइक, शेयर जरूर कीजिए।’ इंटरव्यू का झांसा देकर बनाया वीडियो पीड़िता ने बताया कि 4 महीने पहले शिल्पी कुमारी नाम की लड़की मुझे रास्ते में मिली और कहा कि वो मीडिया से है और मेरा इंटरव्यू लेगी और मेरी संघर्ष की कहानी को दिखाएगी। उसने मेरा नंबर भी लिया। इसके बाद वो रोज मुझे फोन करती थी। मगर मैं मना कर देती थी। फिर एक दिन उसने मुझे कई बार फोन किया। अंत में मैंने भी सोचा की लड़की है तो मिलने में कोई समस्या नहीं है। उसने मुझे 22 दिसंबर को मरीन ड्राइव पर बुलाया। ऑन कैमरा बोलने के लिए उन्होंने मेरा माइंड वॉश किया पीड़िता ने कहा कि जब मैं मरीन ड्राइव गई तो उसके साथ 4 लड़के भी थे। एक खुद शिल्पी कुमारी, दूसरा राहुल कुमार, तीसरा मुशर्रफ खान और बाकी 2 लोगों का मुझे नाम नहीं पता है। उन सब ने मुझे वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा। मैंने पहले मना किया कि मेरे परिवार वाले कभी नहीं मानेंगे। उसके बाद उन्होंने मुझे इतना इनफ्लुएंस किया और माइंड वॉश किया कि मैं ऑन कैमरा बोलने के लिए मान गई। वह लोग मुझे जो-जो बोलते गए, जैसे-जैसे बोलते गए मैं वही वीडियो में बोलती गई और उन लोगों ने रिकॉर्ड करके अपने चैनल पर पोस्ट कर दिया। पैसे कमाने के लिए पीड़िता के वीडियो पर यूपीआई नंबर डाल दिया पीड़िता ने कहा कि उन लोगों ने उल्टा-पुल्टा कैप्शन लिखकर मेरे वीडियो को यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दिया है। इसके साथ ही पैसे कमाने के लिए उन्होंने अपना यूपीआई नंबर डाल दिया है। मेरे नाम पर वे, दूसरे लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। जब मैंने उन्हें फोन करके वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो वे नहीं माने और मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है। मेरे वीडियो पर कई अजीब कमेंट भी आए हैं और आसपास के लोगों ने भी मेरे वीडियो देखकर मुझे कई बातें सुनाई है। इस वजह से मैं मानसिक रूप से परेशान हो गई हूं। साइबर थाने में FIR दर्ज होगी सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्रीय प्रशासक शिल्पी कुमारी ने कहा कि हमारे पास एक दिव्यांग महिला व्हीलचेयर से पहुंची थी। कुछ यूट्यूबर की ओर से महिला को जबरदस्ती यह बोलकर बुलाया जा रहा था कि वे लोग प्रेस वाले हैं और उसका इंटरव्यू लेंगे। महिला भी उनके झांसे में आ गई। जब महिला उससे मिलने पहुंची तो उन लोगों ने मदद करने के लिए एक अप्रोच वीडियो महिला से बनवाया और अपना यूपीआई नंबर डालकर हर जगह पब्लिश कर दी। पटना में कुछ यूट्यूबर्स ने वीडियो पर ज्यादा व्यूज और पैसों कमाने के लिए दिव्यांग महिला का इस्तेमाल किया। महिला का ब्रेन वॉश करके एक वीडियो बनवाया। जिसपर कैप्शन लिखा ‘नाचने वाली होती तो सब सपोर्ट करता, गरीब का दर्द सुनिए’। वीडियो को पीड़िता के बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके वायरल होने के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। आसपास के लोगों से कई तरह की बातें सुननी पड़ रही है। यूट्यूबर्स ने पीड़िता की मदद के नाम पर अपना यूपीआई नंबर डाल दिया। पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। उसने अपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और अभी कंपटीशन की तैयारी कर रही है। महिला ने परेशान होकर सखी वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दर्ज की है। मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया गया उसकी 2 तस्वीरें देखिए वीडियो में महिला से यूट्बर्स ने क्या कहने को कहा वो पढ़िए? वीडियो में यूट्यूबरों ने महिला से कहलवाया कि, ‘भइया मैं दोनों पैर से विकलांग हूं। मैं चाहती हूं कि मैं पढ़ लिखकर टीचर बनूं। मेरे वीडियो को इग्नोर मत कीजिए। यही अगर सुंदर लड़की होती या फिर कोई नाच-गाना करने वाली होती है, तो आप लोग उसके वीडियो को देखते। मेरा पैर नहीं है न इसलिए मेरा वीडियो नहीं देख रहे। आप लोग मेरी मदद कीजिए और मेरे वीडियो को लाइक, शेयर जरूर कीजिए।’ इंटरव्यू का झांसा देकर बनाया वीडियो पीड़िता ने बताया कि 4 महीने पहले शिल्पी कुमारी नाम की लड़की मुझे रास्ते में मिली और कहा कि वो मीडिया से है और मेरा इंटरव्यू लेगी और मेरी संघर्ष की कहानी को दिखाएगी। उसने मेरा नंबर भी लिया। इसके बाद वो रोज मुझे फोन करती थी। मगर मैं मना कर देती थी। फिर एक दिन उसने मुझे कई बार फोन किया। अंत में मैंने भी सोचा की लड़की है तो मिलने में कोई समस्या नहीं है। उसने मुझे 22 दिसंबर को मरीन ड्राइव पर बुलाया। ऑन कैमरा बोलने के लिए उन्होंने मेरा माइंड वॉश किया पीड़िता ने कहा कि जब मैं मरीन ड्राइव गई तो उसके साथ 4 लड़के भी थे। एक खुद शिल्पी कुमारी, दूसरा राहुल कुमार, तीसरा मुशर्रफ खान और बाकी 2 लोगों का मुझे नाम नहीं पता है। उन सब ने मुझे वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा। मैंने पहले मना किया कि मेरे परिवार वाले कभी नहीं मानेंगे। उसके बाद उन्होंने मुझे इतना इनफ्लुएंस किया और माइंड वॉश किया कि मैं ऑन कैमरा बोलने के लिए मान गई। वह लोग मुझे जो-जो बोलते गए, जैसे-जैसे बोलते गए मैं वही वीडियो में बोलती गई और उन लोगों ने रिकॉर्ड करके अपने चैनल पर पोस्ट कर दिया। पैसे कमाने के लिए पीड़िता के वीडियो पर यूपीआई नंबर डाल दिया पीड़िता ने कहा कि उन लोगों ने उल्टा-पुल्टा कैप्शन लिखकर मेरे वीडियो को यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दिया है। इसके साथ ही पैसे कमाने के लिए उन्होंने अपना यूपीआई नंबर डाल दिया है। मेरे नाम पर वे, दूसरे लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। जब मैंने उन्हें फोन करके वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो वे नहीं माने और मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है। मेरे वीडियो पर कई अजीब कमेंट भी आए हैं और आसपास के लोगों ने भी मेरे वीडियो देखकर मुझे कई बातें सुनाई है। इस वजह से मैं मानसिक रूप से परेशान हो गई हूं। साइबर थाने में FIR दर्ज होगी सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्रीय प्रशासक शिल्पी कुमारी ने कहा कि हमारे पास एक दिव्यांग महिला व्हीलचेयर से पहुंची थी। कुछ यूट्यूबर की ओर से महिला को जबरदस्ती यह बोलकर बुलाया जा रहा था कि वे लोग प्रेस वाले हैं और उसका इंटरव्यू लेंगे। महिला भी उनके झांसे में आ गई। जब महिला उससे मिलने पहुंची तो उन लोगों ने मदद करने के लिए एक अप्रोच वीडियो महिला से बनवाया और अपना यूपीआई नंबर डालकर हर जगह पब्लिश कर दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *